ऋतब्रत बनर्जी समेत TMC के 10 बागी विधायकों की सदस्यता रहेगी या जाएगी? स्पीकर लेंगे फैसला
तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी टूट के बीच ऋतब्रत बनर्जी समेत 10 बागी विधायकों की सदस्यता पर जल्द फैसला होगा।
-1791393327128_m.webp)
ऋतब्रत बनर्जी समेत 10 बागी विधायकों की सदस्यता पर फैसला
HighLights
ऋतब्रत बनर्जी समेत 10 बागी विधायकों की सदस्यता पर फैसला
विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस ने गुरुवार को सुनवाई बुलाई
दल-बदल विरोधी कानून के तहत सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सुनवाई
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी टूट के बीच ऋतब्रत बनर्जी समेत 10 बागी विधायकों की सदस्यता पर अब फैसला जल्द होने के आसार हैं। विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस ने इस मामले में गुरुवार को अपरान्ह तीन बजे सुनवाई बुलाई है। सुनवाई स्पीकर के कक्ष में होगी।
ऋतब्रत बनर्जी समेत 10 बागी MLA की सदस्यता पर फैसला
ऋतब्रत खेमे के कुछ विधायकों के साथ उनके वकीलों के मौजूद रहने की संभावना है। ममता बनर्जी समर्थक तृणमूल की ओर से वरिष्ठ विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय भी सुनवाई में शामिल होने का प्रयास करेंगे। उनके नहीं पहुंचने पर उनके वकील पक्ष रखेंगे। विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस में खुलकर बगावत सामने आई थी।
ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में कई विधायकों ने ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद ऋतब्रत खेमे ने खुद को असली तृणमूल बताते हुए पार्टी के मूल नाम, चुनाव चिन्ह और कोष पर दावा किया। चुनाव आयोग ने फिलहाल दोनों गुटों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिन्ह आवंटित किए हैं।
दल-बदल विरोधी कानून के तहत SC के निर्देश पर सुनवाई
ममता समर्थक विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने ऋतब्रत समेत 10 विधायकों की सदस्यता दल-बदल विरोधी कानून के तहत रद करने की मांग करते हुए पहले विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष याचिका दी थी। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।
शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि विधायकों की सदस्यता रद करने पर फैसला लेने का संवैधानिक अधिकार विधानसभा अध्यक्ष के पास है। अदालत ने यह भी उम्मीद जताई थी कि तय समय सीमा के भीतर स्पीकर इस मामले में उचित निर्णय लेंगे।
