विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kolkata Doctor Case: 'हम सीएम की भूमिका से संतुष्ट नहीं', जब कैमरे के सामने रो पड़े पीड़िता के पिता

Published: Wed, 11 Sep 2024 08:15 AM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2024 08:49 AM (IST)

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पश्चिम बंगाल सरकार बुरी ...और पढ़ें

घटना के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। (फोटो- एएनआई)
घटना के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. पिता ने कहा- सीएम ने कुछ भी नहीं किया।
  2. इस साल कोई खुशी से दुर्गा पूजा नहीं मनाएगा।
  3. पूरे देश ने मेरी बेटी को अपनी बेटी माना।

एएनआई, कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को एक महीने से अधिक का समय हो गया। मगर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली से पीड़िता के माता-पिता संतुष्ट नहीं हैं। प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के पिता कैमरे के सामने रो पड़े। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में सीएम (ममता बनर्जी) की भूमिका से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कोई काम नहीं किया।

यह भी पढ़ें: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में एक और संकट, ट्रक ऑपरेटों ने तीन दिनों की हड़ताल का किया एलान

पिता ने कहा कि मेरी बेटी के साथ जो घटना हुई, हम शुरू से ही यह कह रहे हैं कि इसमें विभाग का एक व्यक्ति शामिल है। मगर पुलिस ने मेरे सामने सिर्फ संजय राय नाम के शख्स को लेकर आ गई और कहा कि मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा। मगर इतनी बढ़ी घटना अकेला व्यक्ति नहीं कर सकता है।

कोई नहीं मनाएगा दुर्गा पूजा

पीड़िता के पिता ने कहा कि हमें लगता है कि इस साल कोई भी दुर्गा पूजा नहीं मनाएगा। अगर कोई मनाता भी है तो वह खुशी से नहीं मनाएगा क्योंकि बंगाल और देश के सभी लोग मेरी बेटी को अपनी बेटी मानते हैं।

नौ अगस्त को मिली थी डॉक्टर की लाश

हाईकोर्ट के आदेश पर कोलकाता कांड की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में अभी तक संजय राय नाम के शख्स की गिरफ्तारी हुई है। नौ अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमीनार हॉल में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर का शव मिला था। जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की बात सामने आई थी। इस घटना के खिलाफ पूरे देश में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: 'सीताहरण हुआ तो रामायण हुई'; कोलकाता रेप केस पर क्या बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत?