विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में एक और संकट, ट्रक ऑपरेटों ने तीन दिनों की हड़ताल का किया एलान

Published: Tue, 10 Sep 2024 04:24 PM (IST)

Bengal Truck operators Strike ओवरलोडिंग पर रोक समेत अन्य मांगों को लेकर ट्रक संचालकों ने हड़ताल का एलान किया। पश्चिम ...और पढ़ें

Bengal Truck operators Strike ट्रक ऑपरेटों ने हड़ताल का एलान किया।
Bengal Truck operators Strike ट्रक ऑपरेटों ने हड़ताल का एलान किया।

HighLights

  1. हड़ताल से दुर्गा पूजा से पहले आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हो सकती है प्रभावित
  2. ओवरलोडिंग पर रोक समेत अन्य मांगों को लेकर बंगाल में ट्रक संचालकों ने कल से तीन दिनों की हड़ताल का आह्वान किया

जेएनएन, कोलकाता। Bengal Truck operators Strike बंगाल में ट्रक संचालकों ने ओवरलोडिंग पर रोक समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार से तीन दिनों (72 घंटे) की हड़ताल का आह्वान किया है। उनके संगठन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हो सकती प्रभावित 

पश्चिम बंगाल ट्रक संचालक संघ (डब्ल्यूबीटीओए) के महासंघ द्वारा आहूत हड़ताल से राज्य में दुर्गा पूजा समेत त्योहारों के मौसम से पहले आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।संगठन के पदाधिकारी सुभाष चंद्र बोस ने कहा कि हड़ताल बुधवार को सुबह छह बजे से शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि ट्रकों में सामान की ओवरलोडिंग पर रोक के अनुरोधों के बावजूद कुछ ट्रक चालकों और पुलिस अधिकारियों के कारण यह जारी है।

अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप

ट्रक संचालकों ने आरोप लगाया कि बीरभूम और कूचबिहार जैसे कुछ जिलों में ट्रकों को क्षमता से अधिक सामान ले जाने की अनुमति देने के लिए उनसे अवैध रूप से 236 रुपये प्रति ट्रक लिए जाते हैं। उन्होंने विभिन्न जिलों में पुलिस और भूमि राजस्व अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया।