विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरजी कर अस्पताल वित्तीय घोटाला, ED के सामने पेश हुए पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, हुई लंबी पूछताछ

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:02 PM (IST)

आरजी कर मेडिकल कॉलेज वित्तीय घोटाले में ईडी ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से पूछताछ की। अधिकारियों ने उनसे अस्पताल ...और पढ़ें

आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से ईडी की लंबी पूछताछ

आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से ईडी की लंबी पूछताछ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के बहुचर्चित वित्तीय घोटाले में ईडी ने मंगलवार को पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से पूछताछ की। साल्टलेक स्थित ईडी कार्यालय में अधिकारियों ने उनसे अस्पताल के वित्तीय लेनदेन, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग और ठेकेदारों से जुड़े खातों में रकम हस्तांतरित किए जाने के आरोपों पर सवाल किए।

घोष सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे देर से दोपहर डेढ़ बजे से पहले कार्यालय पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू की।

ईडी ने घोष को इससे पहले चार नवंबर को पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन वह उस दिन पेश नहीं हुए थे। उन्होंने एजेंसी से अतिरिक्त समय मांगा था। मंगलवार को निर्धारित समय पर उनके अधिवक्ता ईडी कार्यालय पहुंचे, जबकि घोष स्वयं दोपहर में पहुंचे।

सूत्रों के मुताबिक एजेंसी ने उनसे यह जानने की कोशिश कि अस्पताल के बैंक खाते से कथित तौर पर प्रभावशाली ठेकेदारों और आपूर्तिकर्ताओं से जुड़े खातों में सरकारी धन कैसे पहुंचा और इस पूरी प्रक्रिया में उनकी क्या भूमिका थी।

सीबीआई और ईडी की समानांतर जांच

आरजी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं का मामला अगस्त 2024 में जूनियर महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद सामने आया था। सीबीआई ने 24 अगस्त 2024 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर संदीप घोष को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने भी वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन के पहलू की जांच शुरू की।

सुप्रीम कोर्ट से 15 अक्टूबर को जमानत मिलने के बाद अब घोष ईडी की पूछताछ के दायरे में हैं। एजेंसी वित्तीय लेनदेन की कड़ियां जोड़ने और कथित अनियमितताओं में उनकी भूमिका स्पष्ट करने में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।