बंगाल: आरजी कर भ्रष्टाचार मामले में आरोपी वेंडर सुमन हाजरा को हाईकोर्ट से राहत, शर्तों के मिली जमानत
आरजी कर मेडिकल कॉलेज भ्रष्टाचार मामले में आरोपी वेंडर सुमन हाजरा को कलकत्ता हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। ...और पढ़ें

सुमन हाजरा को कलकत्ता हाई कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में वित्तीय भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित वेंडर सुमन हाजरा को कलकत्ता हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है।
शुक्रवार को न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष ने उन्हें शर्तों के साथ जमानत दे दी। अदालत ने मुकदमे की सुनवाई में हो रही देरी को राहत देने का प्रमुख आधार माना।
आरजी कर अस्पताल में अगस्त, 2024 में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद अस्पताल में वित्तीय भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू हुई थी। ईडी और सीबीआई ने अलग-अलग स्तर पर जांच की थी। इस मामले में अस्पताल के तत्कालीन प्राचार्य संदीप घोष के साथ सुमन हाजरा और विप्लव सिंह नामक एक अन्य वेंडर को गिरफ्तार किया गया था।
आरोप है कि संदीप घोष ने अपने करीबी माने जाने वाले इन दोनों वेंडरों को अवैध तरीके से लाभ पहुंचाया था। दोनों हावड़ा के रहने वाले हैं।
दुर्गापूजा से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई में देरी का हवाला देते हुए संदीप घोष को जमानत दे दी थी। इस मामले में कुल 147 गवाह हैं, लेकिन अब तक केवल आठ गवाहों के बयान दर्ज हो सके हैं।