विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: रेजीनगर में ममता के प्रत्याशी का यू-टर्न, नामांकन वापस लेने का फैसला बदला

Published: Sat, 19 Sep 2026 03:38 PM (IST)

रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में ममता टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नामांकन वापस लेने का फैसला बदल लिया है

ममता बनर्जी ने खुद रबीउल को फोन किया और उन्हें चुनावी मैदान में मजबूती से डटे रहने के लिए राजी किया

ममता बनर्जी ने खुद रबीउल को फोन किया और उन्हें चुनावी मैदान में मजबूती से डटे रहने के लिए राजी किया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में सियासी ड्रामा अपने चरम पर पहुंच गया है। शनिवार सुबह चुनाव मैदान से हटने की घोषणा करने वाले 'ममता टीएमसी' के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने कुछ ही घंटों के भीतर अपना फैसला बदल लिया है।

पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी से टेलीफोन पर हुई सीधी बातचीत और उनके आश्वासन के बाद रबीउल अब उपचुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं। शनिवार को नामांकन वापसी की अंतिम समय सीमा (दोपहर 3 बजे) समाप्त होने के ठीक पहले यह नाटकीय मोड़ आया।

ममता ने किया था फोन

इससे पहले, नया चुनाव चिन्ह मिलने से कार्यकर्ताओं में असमंजस और प्रतिद्वंद्वियों की कथित धमकियों का हवाला देकर रबीउल ने बहरामपुर जाकर अपना पर्चा वापस लेने की तैयारी कर ली थी।

सूत्रों के मुताबिक, खबर मिलते ही ममता बनर्जी ने खुद रबीउल को फोन किया और उन्हें चुनावी मैदान में मजबूती से डटे रहने के लिए राजी किया। रबीउल ने पत्रकारों को बताया कि दीदी के आश्वासन के बाद मैंने अपना फैसला बदल लिया है। जब तक एक भी कार्यकर्ता मेरे साथ है, मैं ममता बनर्जी का प्रतिनिधि बनकर चुनाव लड़ूंगा।

उल्लेखनीय है कि नंदीग्राम और रेजीनगर में छह अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि नतीजे नौ अक्टूबर को आएंगे। नंदीग्राम में ममता टीएमसी प्रत्याशी पर्चा वापस ले चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- नंदीग्राम उपचुनाव: शुभेंदु अधिकारी की मुलाकात और ममता बनर्जी को झटके, 24 घंटे में कैसे पलटी बाजी; Inside Story