राष्ट्रीय अवध समाज ने निकाली शोभायात्रा
रामनवमी के उपलक्ष मे राष्ट्रीय अवध समाज की ओर से महानगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम से संबंधित आकर्षक झाकिया शामिल की गईं।
जागरण संवाददाता, कोलकाता : रामनवमी के उपलक्ष मे राष्ट्रीय अवध समाज की ओर से महानगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम से संबंधित आकर्षक झाकिया शामिल की गईं। राष्ट्रीय अवध समाज के अध्यक्ष तारकेश्वर दुबे के नेतृत्व में शोभायात्रा 8, लायंस रेंज स्थित समाज के कार्यालय के पास से शुरू हुई, जो चाइना बाजार, जैक्सन लेन, एनएस रोड, फेयरली प्लेस इत्यादि इलाकों की परिक्रमा करते हुए समाज के कार्यालय में भगवान श्रीराम की आरती के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा में कार्यकर्ता रामचेत वर्मा, प्रमुख सचिव अशोक कुमार पांडेय, सचिव तारकनाथ दुबे, उपाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, सचिव उमेश चंद्र तिवारी, अंजनी कुमार तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य धनंजय कुमार चौधरी, संतोष कुमार पांडेय, प्रदीप पांडेय, रामसागर शर्मा, संजीव सिंह, रोहन सिंह, अजय कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, शंकर चौधरी, गजानन, रूपेश साव, सुरेंद्र सिंह, राकेश कुमार मिश्रा, जयप्रकाश सिंह, अमरजीत पांडेय सहित अन्य कई लोग शामिल हुए। तारकेश्वर दूबे ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी संस्था वर्षभर सामाजिक कार्यो से जुड़ी रहती है। समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना उनकी संस्था का मूल उद्देश्य है। आने वाले दिनों में सामाजिक कार्यो का विस्तार किया जाएगा।