विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'क्या देश को ऐसा नेता चाहिए?': कोलकाता में राहुल गांधी की संसद में 'सोते हुए' फोटो वाले पोस्टर से बवाल

Published: Tue, 03 Nov 2026 09:32 PM (IST)

कोलकाता के साल्टलेक में राहुल गांधी की संसद में सोते हुए तस्वीर वाले पोस्टर मिलने से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

साल्टलेक, कोलकाता में राहुल गांधी के पोस्टर मिले।

साल्टलेक, कोलकाता में राहुल गांधी के पोस्टर मिले।

HighLights

  1. साल्टलेक, कोलकाता में राहुल गांधी के पोस्टर मिले।

  2. कांग्रेस ने भाजपा पर छवि खराब करने का आरोप लगाया।

  3. भाजपा ने पोस्टर विवाद में भूमिका से इनकार किया।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के साल्टलेक इलाके में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद में सोते हुए तस्वीर वाले पोस्टर लगे मिलने को राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

इन पोस्टरों में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ लिखा है-‘क्या देश को ऐसा नेता चाहिए?’ पोस्टरों पर किसी राजनीतिक दल या संगठन का नाम नहीं है। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस ने इसे राहुल गांधी की छवि खराब करने की मुहिम बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा है।

दूसरी ओर भाजपा ने इसमें अपनी किसी तरह की भूमिका से इन्कार किया है। ये पोस्टर करुणामयी बस टर्मिनस और करुणामयी क्रासिंग के पास लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक इन्हें सोमवार देर रात लगाया गया है। यह घटनाक्रम कोलकाता में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ' मुहिम के तहत निकाली गई रैली के एक दिन बाद सामने आया है।

रैली का नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया था। इसमें कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की ओर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शनों को निशाना बनाया गया था। रैली में नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उनपर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया था।

बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने आरोप लगाया कि भाजपा पर्दे के पीछे से अभियान चलाकर राहुल गांधी की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रही है। दरअसल संसद के अंदर-बाहर राहुल गांधी की बढ़ती राजनीतिक प्रमुखता से भाजपा चिंतित है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।