विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चोरी में भी 'दरियादिली', 25 लाख में से 23 लाख ले उड़ा चोर; 2 लाख कुएं के पास मकान मालिक के लिए छोड़े

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:13 PM (IST)

पुरुलिया के मानबाजार में एक व्यवसायी के घर से 25 लाख रुपये की चोरी हुई, जिसमें चोर 23 लाख रुपये ...और पढ़ें

पुरुलिया में चोर ने 25 लाख में से 23 लाख चुराए

पुरुलिया में चोर ने 25 लाख में से 23 लाख चुराए

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के पुरुलिया जिले के मानबाजार इलाके में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है।

चोर घर से 25 लाख रुपये नकद लेकर गया, लेकिन उसमें से दो लाख रुपये मकान मालिक के लिए छोड़ गया। घटना मानबाजार थाना क्षेत्र के पाड़ा गांव की है।

गांव के निवासी और व्यवसायी बीरेन दुबे मंगलवार रात काली पूजा देखने गए थे। इसी दौरान चोर ने उनके घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

व्यवसायी ने अपने शयनकक्ष में रखे एक बक्से में 25 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। देर रात घर लौटने के बाद उन्हें चोरी का पता नहीं चला। लेकिन सुबह उठने पर जब उन्होंने कमरे में रखा पैसों का बक्सा गायब पाया, तो उनके होश उड़ गए।

उन्होंने पूरे घर में बक्से की तलाश शुरू कर दी। बाद में घर के बाहर भी खोजबीन की। इसी दौरान उनकी नजर कुएं के पास पड़ी, जहां उन्हें टूटी हुई हालत में पैसों का बक्सा मिला।

बक्से को खोलकर देखने पर उसमें 500 रुपये के चार बंडल मिले, जिनकी कुल कीमत दो लाख रुपये थी। यानी चोर 25 लाख रुपये में से 23 लाख रुपये लेकर फरार हो गया और दो लाख रुपये वहीं छोड़ गया।

इस घटना ने व्यवसायी को हैरान कर दिया। उनके मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर चोर ने पूरी रकम क्यों नहीं चुराई और दो लाख रुपये उनके लिए क्यों छोड़ दिए?

व्यवसायी ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। उनकी शिकायत के आधार पर पुरुलिया के पाड़ा थाने की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की इस अनोखी घटना ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ जांचकर्ताओं को भी आश्चर्य में डाल दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।