बंगाल में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 15 अगस्त से शुरू होगी सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया
बंगाल सरकार ने 11 मई 2026 की अधिसूचना के बाद जनगणना 2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु ...और पढ़ें
-1779990521794_m.webp)
बंगाल में जनगणना 2027 की तैयारी तेज (फाइल फोटो)
HighLights
जनगणना 2027 की तैयारियां बंगाल में तेज हुईं।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी करेंगे प्रधान अधिकारियों के सम्मेलन का उद्घाटन।
1-15 अगस्त 2026 तक होगी सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया।
जागरण संवाददाता, कोलकाता। बंगाल सरकार की ओर से 11 मई 2026 को गजट अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य में जनगणना प्रक्रिया शुरू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को राज्य सचिवालय नवान्न सभाघर में प्रधान जनगणना अधिकारियों के सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी करेंगे। सम्मेलन में जनगणना 2027 की वर्तमान स्थिति, ‘प्रगति’ और ‘विकास’ नामक शुभंकर (मास्काट) का प्रस्तुतीकरण तथा अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
15 अगस्त तक जानकारी दर्ज करवा सकते हैं
जनगणना के दौरान सुरक्षित एचएलओ मोबाइल ऐप, सीएमएमएस पोर्टल और सैटेलाइट आधारित मैपिंग तकनीक का इस्तेमाल होगा। इस बार लोगों को सेल्फ एन्यूमरेशन की सुविधा भी दी जाएगी।
नागरिक एक से 15 अगस्त 2026 तक आनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 16 अगस्त से 14 सितंबर तक घर-घर जाकर जानकारी संग्रह की जाएगी। जनगणना निदेशालय ने लोगों से सही जानकारी देने और सहयोग करने की अपील की है।
