Move to Jagran APP

वापस मिले रहस्यमय तरीके से गायब ओडिशा के पूर्व विधायक

ओडिशा के डेकानल से पूर्व विधायक नवीन नंदा कोलकाता के एक होटल से रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे, हालांकि रविवार शाम तक वे वापस भी मिल गए।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 02 Jul 2018 10:15 AM (IST)Updated: Mon, 02 Jul 2018 11:54 AM (IST)
वापस मिले रहस्यमय तरीके से गायब ओडिशा के पूर्व विधायक
वापस मिले रहस्यमय तरीके से गायब ओडिशा के पूर्व विधायक

कोलकाता, जागरण संवाददाता। ओडिशा के डेकानल से पूर्व विधायक नवीन नंदा कोलकाता के एक होटल से रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे, हालांकि रविवार शाम तक वे वापस भी मिल गए। कोलकाता पुलिस के दक्षिण प्रशासनिक विभाग के उपायुक्त मिराज खालिद ने इसकी पुष्टि की है।

loksabha election banner

हालांकि यह नहीं बताया गया है कि वे शनिवार सुबह से रविवार शाम तक कहां थे। दरअसल उन्हें शनिवार सुबह सात बजे फ्लाइट के जरिए कोलकाता से भुवनेश्वर पहुंच जाना था लेकिन एक दिन पहले से ही उनका फोन रहस्यमय तरीके से बंद हो गया। शुक्रवार को परिवार से उनकी आखिरी बात हुई थी लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की साजिश की आशंका व्यक्त नहीं की थी।

शनिवार सुबह से ही उनका फोन बंद होने की वजह से नवीन के बेटे संबित कोलकाता के लिए रवाना हो गए। रविवार को उन्होंने इस बारे नें शेक्सपियर सरणी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। संबित ने बताया कि शनिवार को उन्हें होटल से चेक आउट कर जाना चाहिए था लेकिन उन्होंने ना तो चेक आउट किया है और ना ही होटल लौटे हैं। उनका सामान वहीं पड़ा हुआ है। अनहोनी की आशंका में परिवार ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मदद की गुहार लगाई थी। ओडिशा के पूर्व सासंद वैजयंत जय पांडा ने इस बारे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ट्वीट कर लिखा है, 'रहस्यमय तरीके से नवीन नंदा के गायब होने से हतप्रभ हूं।

मैं सीएम ममता बनर्जी से गुहार लगाता हूं कि उनके बारे में पता लगाने में मदद करें।' ज्ञात हो कि गत 4 जून को ओडिशा के डेकानल जिले के गोंडिया ब्लॉक स्थित ठाकुरपाल गांव में नवीन की गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने बम से हमला किया था। उस दौरान वे बाल-बाल बच गए थे। उस घटना के संदर्भ में नवीन के परिजन आशंकित हैं। बहरहाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि होटल का सीसीटीवी फुटेज देखकर मामले की जांच की जा रही थी। नवीन एक बार एनसीपी और दूसरी बार बीजेडी से विधायक रह चुके हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.