सभा में पहुंचीं पूनम महाजन, कार्यकताओ के अनुपात से कम पड़ रही है जगह
अमित शाह आज कोलकाता में युवा समावेश को संबोधित करेंगे। अमित शाह के साथ ही भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन इस सभा को संबोधित करेंगी।
कोलकाता, जेएनएन। भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन अभी अभी कोलकाता के अमित साह की सभा मे पहुंची है। सभी कार्यकर्ता अमित शाह का इंतजार कर रहे थे सभा मे अमित शाह पहुंच गए हैं। कड़ी धूप के बावजूद कार्यकर्ता सभा मे डटे हुए हैं।
मंच के सामने दूर तक और आसपास कार्यकर्ता पार्टी के झंडे के साथ मौजूद है। सभा मे लोगो की भीड़ उमड़ रही है। संख्या के अनुपात में स्थल कम पड़ रहा है। भाजपा कार्यकर्ता कोलकाता के मेयो रोड में आज तृणमूल सरकार को सत्ता से हटाने के लिए संकल्प लेने आये हैं। उन्हें भीषण गर्मी और धूप की कोई परवाह नहीं है। भीड़ इतनी है की कार्यकर्ता पेड़ और खम्भे पर भी चढ गये थे। वे पार्टी के झंडे और अमित शाह की तस्वीरें लिए हुए है। वक्ता अपने भाषण में ममता सरकार को सत्ताच्युत करने का आह्वान कर रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज कोलकाता में युवा समावेश को संबोधित करेंगे। अमित शाह के साथ ही भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन इस सभा को संबोधित करेंगी।
अमित शाह दोपहर 1 बजे मंच पर उपस्थित होंगे। राज्यभर से कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं। सभास्थल के साथ ही पूरे महानगर में अमित शाह, पूनम महाजन एवं प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की तस्वीरों वाले होर्डिंग लगाए गए हैं। आरएसएस एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता सुरक्षा निगरानी में जुटे हुए हैं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा की पूनम महाजन ने कहा कि 2005 में दीदी कुछ बोलती हैं, 2018 में एनआरसी के बारे में कुछ और बोलती हैं। इस यू-टर्न के खिलाफ, युवाओं के लिए हम ये रैली कर रहे हैं।