विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TMC नेता अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस की छापामारी, मॉनिटर समेत कई सामान जब्त; अवैध निर्माण का मिला था नोटिस

Published: Mon, 25 May 2026 04:34 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2026 04:44 PM (IST)

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर पुलिस ने छापामारी की है। इस दौरान पुलिस टीम ने उनके घर से मॉनिटर सहित कई महत्वपूर्ण वस्तुएं जब्त कीं।

अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस की छापामारी (फोटो-पीटीआई)

अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस की छापामारी (फोटो-पीटीआई)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस की टीम ने छापामारी की है। पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के घर से मॉनिटर समेत कई चीजें जब्त की हैं और उन्हें अपने साथ लेकर चली गई।

अभिषेक बनर्जी का घर 188-A हरीश मुखर्जी रोड पर स्थित है। आज सोमवार, 25 मई को कोलकाता पुलिस टीम अभिषेक बनर्जी के घर पर पहुंची और मॉनिटर समेत कई सामान लेकर चली गई।

इस मामले में बताया जा रहा है कि कोलकाता नगर निगम की तरफ से अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया गया था। नोटिस दिए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में अभी पुलिस टीम की ओर से स्पष्ट जानकारी आना बाकी है।