विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिलीगुड़ी में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, एंबुलेंस को दिया रास्ता

Published: Sat, 11 Apr 2026 10:57 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए उत्तर बंगाल में तीन जनसभाएं संबोधित कीं। इसके बाद उन्होंने सिलीगुड़ी में एक भव्य रोड शो किया।

सिलीगुड़ी में पीएम मोदी का भव्य रोड शो(फोटो: एएनआई)

सिलीगुड़ी में पीएम मोदी का भव्य रोड शो(फोटो: एएनआई)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार को तेज करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उत्तर बंगाल में मात्र कुछ घंटों के अंतराल में तीन जनसभाएं संबोधित करने के बाद सलीगुड़ी में भव्य रोड शो भी किया।

शनिवार को दक्षिण दिनाजपुर के कुशमंडी में तीसरी जनसभा को संबोधित करते के बाद वह हेलीकाप्टर से बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सड़क मार्ग से सिलीगुड़ी के होटल के लिए रवाना हो गए। इसी होटल में रात्रि विश्राम करेंगे।

एयरपोर्ट से जब उनका काफिला निकला तो वह बिहार मोड़ अपनी गाड़ी से बाहर उतरे और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। वह कुछ दूर तक पैदल भी चले। उसके बाद वह अपनी गाड़ी में सवार हो गए और रोड शो के साथ आगे बढ़ते गए।

उनको देखने के लिए सड़क के दोनों ओर काफी लोगों की भीड़ थी। रोड शो के दौरान जब प्रधानमंत्री का काफिला आगे बढ़ रहा था,उसी दौरान रास्ते में दो एंबुलेंस आ गई। प्रधानमंत्री के काफिले ने तुरंत दोनों एंबुलेंसों को रास्ता दिया। दोनों एंबुलेंस सायरन बजाती हुई तेज रफ्तार के साथ आगे निकल गई।