विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ में शामिल होंगे PM मोदी, 24 दिसंबर को ब्रिगेड मैदान में होगा आयोजन

By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
Published: Sat, 18 Nov 2023 09:02 PM (IST)

कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ में शामिल पीएम मोदी भी शामिल होंगे। गांधी जयंती यानी 24 दिसंबर को ब्रिगेड मैदान ...और पढ़ें

Gita Jayanti 2023: कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ में शामिल होंगे पीएम मोदी
Gita Jayanti 2023: कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ में शामिल होंगे पीएम मोदी

HighLights

  1. कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ में शामिल होंगे पीएम मोदी
  2. 24 दिसंबर को गीता जयंती पर ब्रिगेड मैदान में होगा आयोजन
  3. एक लाख से ज्यादा लोग एक साथ करेंगे गीता पाठ

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 24 दिसंबर को गीता जयंती के दिन कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड मैदान में आयोजित होने वाले सामूहिक गीता पाठ में शामिल होंगे। बंगाल भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुकांत मजूमदार ने इसकी जानकारी दी।

एक लाख से ज्यादा एक साथ करेंगे गीता पाठ

इस ऐतिहासिक आयोजन में एक लाख से ज्यादा लोग एक साथ गीता पाठ करेंगे। इसमें खुद पीएम भी उनका साथ देंगे। सुकांत के नेतृत्व में संतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार शाम दिल्ली में पीएम मोदी से मिलकर गीता पाठ समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Assembly Elections: 'जादूगर मुख्यमंत्री ने माना उनकी सरकार ने कोई काम नहीं किया', पीएम मोदी का अशोक गहलोत पर हमला

सुकांत ने दावा किया कि पीएम ने इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न मठ- मंदिरों व हिंदू संगठनों की ओर से गीता पाठ समिति बनाकर किया जा रहा है। आयोजकों की ओर से पता चला है कि सामूहिक गीता पाठ के लिए अब तक एक लाख 20 हजार लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार ठाकुर जी के दर्शन करेंगे PM मोदी, वृंदावन के इस मंदिर में भक्तों की नो एंट्री!

पीएम मोदी के कार्यक्रम से भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलेगी प्रेरणा

सुकांत ने कहा कि प्रधानमंत्री के कोलकाता आगमन और इस कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी से विशेषकर राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलेगी और उत्साह बढ़ेगा। कुछ माह बाद ही लोकसभा चुनाव भी होने हैं। हालांकि, आयोजकों का साफ कहना है कि इस कार्यक्रम का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। आयोजकों ने कहा कि इस सामूहिक गीता पाठ के लिए सभी दलों के नेताओं को निमंत्रण भेजा जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।