विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी, IIT खड़गपुर में जारी हो सकता है स्मारक सिक्का

Published: Tue, 17 Nov 2026 08:02 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हो सकते हैं, जिसकी तैयारियां तेज हो गई हैं।

IIT खड़गपुर की प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी।

IIT खड़गपुर की प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी।

HighLights

  1. प्रधानमंत्री मोदी 21 नवंबर को आईआईटी खड़गपुर पहुंचेंगे।

  2. संस्थान के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा।

  3. प्लेटिनम जुबली पर स्मारक सिक्का जारी होने की उम्मीद।

संवाद सूत्र, खड़गपुर। देश के पहले IIT की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिलने जा रही है। IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 21 नवंबर को खड़गपुर पहुंचने की संभावना है। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की सूचना सामने आने के बाद संस्थान परिसर में तैयारियां तेज हो गई हैं।

IIT खड़गपुर ने इसी वर्ष अगस्त में अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे किए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में प्रधानमंत्री की मौजूदगी संस्थान की उपलब्धियों और देश के विकास में उसके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित करेगी। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की ओर से संस्थान की प्लेटिनम जुबली के उपलक्ष्य में स्मारक सिक्का भी जारी किए जाने की उम्मीद है।

वर्ष 1951 में देश के पहले IIT के रूप में स्थापित इस संस्थान ने तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यहां से निकले विद्यार्थियों ने देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।