विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मां रो रही हैं', 'माटी' घुसपैठियों के साथ; 'मानुष' डरा हुआ है', पीएम मोदी का ममता पर निशाना

Published: Sun, 26 Apr 2026 04:05 PM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2026 05:31 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी पर हमला करते हुए कहा कि पहले चरण के भारी मतदान से उनका ...और पढ़ें

HighLights

  1. पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार पर तीखा हमला किया।

  2. पहले चरण के मतदान से टीएमसी का अहंकार टूटा।

  3. भाजपा सरकार महिलाओं को ₹36,000 सालाना देगी।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले चरण में ही इतना भारी मतदान हो गया कि टीएमसी का अहंकार टूट गया है। अब दूसरे चरण में भाजपा सरकार की प्रचंड जीत पक्की है।

बंगाल में दूसरे व अंतिम चरण का चुनाव प्रचार संपन्न होने से एक दिन पहले उत्तर 24 परगना जिले में मतुआ समुदाय के गढ़ ठाकुरनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि 15 साल पहले टीएमसी मां, माटी और मानुष की बातें करके सत्ता में आई थी। आखिर क्यों?

पीएम मोदी का TMC पर निशाना

पीएम ने इसका कारण बताते हुए कहा कि यह टीएमसी वाले अगर मां, माटी और मानुष की याद दिलाएंगे तो इनके पाप सामने आ जाएंगे। टीएमसी की निर्ममता ने मां को रुला दिया, माटी को सिंडिकेट व घुसपैठियों के हवाले कर दिया और बंगाल के मानुष को पलायन के लिए मजबूर कर दिया।

महिला अपराधों पर घेरते हुए मोदी ने कहा कि टीएमसी के महाजंगलराज की सबसे बड़ी पीड़ित हमारी बहनें, बेटियां हैं। इनके साथ सबसे बड़ा धोखा हुआ है, इसलिए इस बार सबसे अधिक गुस्सा बहनों में ही है। संदेशखाली में बहनों के साथ गुंडे अन्याय करते रहे।

टीएमसी की निर्मम सरकार गुंडों का साथ देती रही। यहां तो बहनों को ही गाली दी गई। यह कभी भूलना नहीं है। मोदी ने कहा कि टीएमसी के महाजंगलराज में यहां से बेटियां लापता हो रही हैं लेकिन राज्य सरकार सोई पड़ी है, बेटियों की इन्हें कोई चिंता नहीं है। लेकिन अब और नहीं। गुंडे, दुष्कर्मियों का चुन-चुन कर हिसाब चार मई के बाद भाजपा की सरकार करेगी।

पीएम मोदी की बंगाल के लिए बड़ी घोषणा

मोदी ने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार हर साल 36 हजार रुपये बहनों के खाते में जमा करेगी। आंगनबाड़ी हो, अन्य महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता हो, उनके वेतन-भत्ते को लेकर भी बंगाल भाजपा ने बड़ी घोषणा की है। बंगाल भाजपा ने बेटियों को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है।

बंगाल की डबल इंजन सरकार का बंगाल की बहन-बेटियों को डबल फायदा होगा। पीएम ने मतुआ शरणार्थियों को नागरिकता देने का अपना वादा भी दोहराया। कहा कि भारत के नागरिकों के समान मतुआ शरणार्थियों को भी नागरिकता दी जाएगी।

'वह लगातार हार रही हैं...' ममता बनर्जी की केस करने की धमकी पर अमित शाह का पलटवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।