विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिषेक बनर्जी की बेटी को दुष्कर्म की धमकी देने वाला गिरफ्तार, AISF ने दी आोरपी को लेकर सफाई; जानें क्या है पूरा मामला

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Tue, 27 Aug 2024 11:26 AM (IST)

Kolkata News पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की नाबालिग बेटी को बलात्कार की धमकी देने ...और पढ़ें

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पार्टी के लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी (फाइल फोटो)
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पार्टी के लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अभिषेक बनर्जी की नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने की दी थी धमकी
  2. बंगाल पुलिस ने धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
  3. मासदुल मोल्ला के रूप में हुई आरोपी की पहचान

आईएएनएस, कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पार्टी के लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी की नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार की धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखान ब्लॉक के मोथबारी निवासी मासदुल मोल्ला के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि उसे सुबह-सुबह गिरफ्तार किया गया।

एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक व्यक्ति को कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ आयोजित एक विरोध रैली में धमकी देते हुए देखा और सुना गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने 25 अगस्त की दोपहर ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) द्वारा आयोजित विरोध रैली में भाग लेने के दौरान यह धमकी दी थी।

'टिप्पणियां आरोपी की निजी'- AISF

एआईएसएफ नेतृत्व ने कहा था कि टिप्पणियां आरोपी की निजी थीं और पार्टी नेतृत्व न तो ऐसी टिप्पणियों का समर्थन करता है और न ही इसके लिए जिम्मेदारी लेगा। यह गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डब्ल्यूबीसीपीसीआर) की अध्यक्ष तूलिका दास द्वारा पुलिस को पत्र लिखकर मामले में त्वरित कार्रवाई करने को कहने के एक दिन बाद हुई। दास ने पुलिस को पत्र प्राप्ति के दो दिन के भीतर मामले की कार्रवाई रिपोर्ट, एफआईआर की प्रतियां और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज आयोग को प्रस्तुत करने को कहा ताकि आयोग इस मामले में आगे कदम उठा सके।

तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत 

आयोग ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए दावा किया कि वीडियो में उक्त व्यक्ति को उस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले को 10 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा करते हुए भी सुना और देखा गया। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के विभिन्न नेताओं ने भी इस मामले में जिलों के विभिन्न पुलिस थानों में शिकायत दर्ज करानी शुरू कर दी। वीडियो सामने आने के बाद से तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है और दावा किया है कि 'आर.जी. कर के लिए न्याय' के बहाने 'जानवरों के एक समूह' द्वारा धमकियां दी जा रही हैं। यहां तक ​​कि विपक्षी दलों के नेताओं ने भी नाबालिग लड़की को दी गई धमकी की निंदा की है।

यह भी पढ़ें- Nabanna Abhijan Rally: क्या है नबन्ना अभियान? जिससे निपटने के लिए ममता सरकार को करनी पड़ी 5000 पुलिसकर्मियों की तैनाती