विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: दीघा जाने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 31 दिसंबर तक बढ़ाई गई पांसकुड़ा-दीघा स्पेशल लोकल ट्रेन

Published: Sun, 01 Nov 2026 10:45 PM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे ने क्रिसमस और नव वर्ष के लिए पांसकुड़ा-दीघा स्पेशल ट्रेन (08117/08118) की सेवा 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है।

दीघा के लिए अब 31 दिसंबर तक दौड़ेगी स्पेशल लोकल

 दीघा के लिए अब 31 दिसंबर तक दौड़ेगी स्पेशल लोकल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कोलकाता। क्रिसमस और नव वर्ष का लुत्फ उठाने के लिए दीघा जाने वाले पर्यटकों को अब ट्रेन की समस्या नहीं होगी। दक्षिण पूर्व रेलवे ने ट्रेन संख्या 08117/08118 पांसकुड़ा-दीघा स्पेशल की सेवा को 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। इससे पहले ट्रेन 31 अक्टूबर तक निर्धारित थी।

दीघा में त्योहारों के मौसम में पर्यटकों की भारी भीड़ बनी रहती है, जो क्रिसमस और साल के अंत तक जारी रहती है। इस भीड़ को संभालने के लिए पांसकुड़ा और दीघा के बीच विशेष लोकल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया था।

यात्रियों की मांग और सर्दियों के मौसम में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पिछले कुछ महीनों में इस ट्रेन की सेवा कई बार बढ़ाई गई थी।

उधर, पांसकुड़ा-हल्दिया-दीघा दक्षिण पूर्व रेलवे यात्री कल्याण संघ ने उक्त स्पेशल लोकल ट्रेन को स्थायी लोकल सेवा बनाए जाने की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।