विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: पानीहाटी स्पोर्टिंग क्लब में विधायक रत्ना देवनाथ को नहीं मिला प्रवेश, क्लब में ताला और परिसर में अंधेरा देख भड़कीं भाजपा विधायक

Published: Sun, 01 Nov 2026 10:31 PM (IST)

पानीहाटी में विजयादशमी मिलन समारोह के दौरान भाजपा विधायक रत्ना देवनाथ को क्लब में ताला लगा मिला और परिसर अंधेरे में डूबा था।

पानीहाटी स्पोर्टिंग क्लब में विधायक रत्ना देवनाथ को नहीं मिला प्रवेश। (आईएएनएस)

पानीहाटी स्पोर्टिंग क्लब में विधायक रत्ना देवनाथ को नहीं मिला प्रवेश। (आईएएनएस)

HighLights

  1. विधायक रत्ना देवनाथ को क्लब में ताला लगा मिला।

  2. विजयादशमी समारोह के लिए पहुंची थीं, परिसर अंधेरा था।

  3. भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी और मिलीभगत का आरोप।

जागरण संवाददाता, पानीहाटी। उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी में विजयादशमी मिलन समारोह के दौरान भाजपा विधायक रत्ना देवनाथ को अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ा। ऐतिहासिक पानीहाटी स्पोर्टिंग क्लब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं विधायक को क्लब के मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। पूरा परिसर भी अंधेरे में डूबा था। क्लब के पदाधिकारी वहां मौजूद नहीं थे। इसके बाद रत्ना देवनाथ ने मैदान में बच्चों के साथ समारोह मनाया।

इस घटनाक्रम के बाद पानीहाटी भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी फिर चर्चा में आ गई है। विधायक ने आरोप लगाया कि इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के साथ भाजपा के कुछ नेताओं की भी मिलीभगत है।

दुर्गापूजा के बाद भाजपा विभिन्न स्थानों पर विजयादशमी मिलन समारोह आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र के 127 साल पुराने स्पोर्टिंग क्लब में भी कार्यक्रम रखा गया था। विधायक ने बताया कि क्लब के पूर्व पदाधिकारियों ने उन्हें समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। क्लब के सचिव ने कार्यक्रम से एक दिन पहले उनसे मुलाकात कर पद छोड़ने से संबंधित पत्र भी सौंपा था।

रत्ना देवनाथ ने कहा कि यदि उन्हें पहले से क्लब बंद होने की जानकारी होती तो वह प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर आतीं। उन्होंने कहा कि क्लब पर ताला लगाकर उन्हें रोका नहीं जा सकता। क्लब और मैदान का विकास हर हाल में कराया जाएगा।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।