प्रख्यात सितार वादक पद्मश्री पंडित मणिलाल नाग का निधन, 87 की उम्र में ली अंतिम सांस
प्रख्यात सितार वादक पद्मश्री पंडित मणिलाल नाग का 87 वर्ष की आयु में कोलकाता में निधन हो गया। वे विष्णुपुर ...और पढ़ें

पद्मश्री पंडित मणिलाल नाग का निधन
HighLights
प्रख्यात सितार वादक पंडित मणिलाल नाग का 87 वर्ष में निधन।
पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित थे।
विष्णुपुर घराने के थे, शास्त्रीय संगीत में अमूल्य योगदान।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। विष्णुपुर घराने के प्रख्यात सितार वादक पंडित मणिलाल नाग (87) का सोमवार देर रात कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।
16 अगस्त, 1939 को बंगाल के बांकुड़ा जिले में जन्मे पंडित मणिलाल नाग ने अपने सितार वादन से द्रुपद आधारित संगीत परंपरा को देश-विदेश में पहचान दिलाई। वादन की उनकी विशिष्ट शैली ने उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में विशिष्ट स्थान दिलाया।
संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 2020 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 2001 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला। विष्णुपुर घराने से यह सम्मान पाने वाले वह पहले संगीतकार थे।
बंगाल सरकार ने 2012 में उन्हें अलाउद्दीन पुरस्कार और 2015 में बंग विभूषण से सम्मानित किया था।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे भारतीय शास्त्रीय संगीत के एक युग का अंत बताया।