Move to Jagran APP

निमता हत्याकाड में मुख्य आरोपित समेत दो गिरफ्तार

निमता में हुए देवाजन दास हत्याकाड में पुलिस ने घटना के 12 दिन बाद मुख्य आरोपित प्रिंस सिंह समेत दो को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 02:00 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:24 AM (IST)
निमता हत्याकाड में मुख्य आरोपित समेत दो गिरफ्तार

संवाद सूत्र, बैरकपुर : निमता में हुए देवाजन दास हत्याकाड में पुलिस ने घटना के 12 दिन बाद मुख्य आरोपित प्रिंस सिंह समेत दो को गिरफ्तार किया है। शनिवार को दमदम से पहले विशाल मारू की गिरफ्तारी हुई। उससे पूछताछ के बाद शाम को मुख्य आरोपित प्रिंस सिंह को बजबज स्थित उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया। शनिवार को विशाल को बैरकपुर कोर्ट में पेश करने पर उसे 11 दिनों की पुलिस रिमाड में भेज दिया गया जबकि प्रिंस को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

loksabha election banner

बैरकपुर कमिश्नरेट के डीसीपी (2) आनंद राय ने बताया कि विशाल के बयान में विसंगतियां पाए जाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उससे हुई पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपित प्रिंस सिंह को भी शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के पहले और बाद में दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत हुई थी। हत्या की घटना के बाद प्रिंस विशाल के साथ था।

मृतक देवाजन दास की प्रेमिका को थाने में बुलाकर पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। उससे मिली जानकारी के अनुसार घटना वाली रात देवाजन उसे साल्टलेक सेक्टर -5 के एक पब में ले गया था। वहा प्रिंस का दोस्त विशाल भी था। आधी रात को प्रेमिका ने देवांजन से उसे घर छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद देवाजन उसे घर छोड़ने गया।

बताया जा रहा है कि युवती इससे पहले प्रिंस सिंह से प्रेम प्रसंग में थी। लगभग तीन माह हुए उसने प्रिंस से अपने रिश्ते तोड़ लिए थे। इसके बाद उसका प्रेम प्रसंग देवाजन के साथ शुरू हुआ, हालांकि दुर्गापूजा से करीब 15 दिन पहले वह पुराने प्रेमी प्रिंस सिंह से फिर से एक बार मिलने लगी थी। पता चला है कि घटना वाली रात अपने साथ देवाजन के होने की पल-पल की जानकारी मोबाइल फोन पर वह लगातार प्रिंस को दे रही थी। पब पार्टी की सीसीटीवी फुटेज की जाच के बाद पुलिस ने पार्टी में शामिल लोगों को निमता थाने बुलाकर पूछताछ की। पुलिस का अनुमान है कि सुपारी किलर से देवांजन की हत्या करवाई गई है। उसके सिर पर गोली मारी गई है। गोली उसके चार दात को तोड़ते हुए मुंह के रास्ते दूसरी ओर निकल गई है। शनिवार को स्टेट फारेंसिक साइंस लैबोरेटरी के विशेषज्ञों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी व जिस दीवार से उसकी टक्कर हुई थी, उसकी फारेंसिक जाच की। फारेंसिक विशेषज्ञ चित्राख सरकार ने बताया कि दीवार से गाड़ी की रगड़ के दौरान हुए पेंट ट्रासफर का नमूना संग्रह किया गया है। गाड़ी के भीतर से भी नमूने लिए गए हैं। युवती के घर से 300 मीटर दूर एक दीवार से कार करीब 100 सौ मीटर तक रगड़ खाई है। गोली मारने वाला व्यक्ति कार में था या बाहर से उसने गोली मारी, यह अबतक साफ नहीं हो पाया है। सवाल यह है कि गोली मारने वाला अगर कार में सवार था तो दुर्घटना में वह कैसे बच गया? कयास तो यह भी लगाया जा रहा है कि देवांजन को गोली मारने के तुरंत बाद वह कार से उतर गया हो। इन तमाम सवालों के जवाब ढूढंने के लिए पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपितों व हिरासत में ली गई युवती से सघन पूछताछ कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.