विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब कोलकाता में खुलेंगे प्राइमरी व सेकेंडरी हेल्थ सेंटर, मच्छरदानी वितरण करेगा निगम

By Priti JhaEdited By:
Published: Thu, 28 Oct 2021 09:55 AM (IST)

फिरहाद ने कहा कि कई इलाकों में मलेरिया के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में जरूरतमंदों के बीच मच्छरदानी ...और पढ़ें

कोलकाता नगर निगम के प्रशासक फिरहाद हकीम
कोलकाता नगर निगम के प्रशासक फिरहाद हकीम

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। महानगर में लगातार कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है वहीं डेंगू- मलेरिया ने भी निगम की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में कोलकाता नगर निगम ने अब प्राइमरी व सेकेंडरी हेल्थ सेंटर खेलने का निर्णय लिया गया है उक्त बातों की जानकारी देते हुए कोलकाता नगर निगम के प्रशासक फिरहाद हकीम ने बताया कि महानगर में पांच प्राइमरी एवं सेकेंडरी हेल्थ सेंटर खोले जायेंगे। प्रथम माडल सेकेंरी हेल्थ सेंटर खिदिरपुर में खोला जायेगा। अलगे साल मार्च तक इसे चालू किया जायेगा। फिरहाद ने कहा कि सेकेंडरी हेल्थ सेंटर में इंडोर वार्ड की भी व्यवस्था रहेगी। जहां मरीजों को भर्ती रख कर इलाज किया जायेगा। 100 बेड के साथ सेकेंडर हेल्थ सेंटर खोले जायेंगे। यहां चेस्ट एक्सरे, यूएसजी सह कुछ रक्त जांच की भी व्यवस्था रखी जायेगी।

वहीं सेकेंडरी हेल्थ सेंटर में केवल प्राथमिक जांच व्यवस्था होगी। निगम मुख्याल्य में बैठक के बाद निर्णय लिया गया। इस बैठक में निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, कोलकाता पुलिस के स्पेशल सीपी सह निगम के ही स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।

मच्छरदानी वितरण करेगा निगम

फिरहाद ने कहा कि कई इलाकों में मलेरिया के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में जरूरतमंदों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया जाएगा। ईएमबाईपास इलाकों में श्रमिक वर्ग के लोग अधिक रहते हैं। ऐसे में फुटपाथ पर रहने वाले वालों में मच्छरदानी वितरण किया जायेगा। इस कार्य में कोलकाता पुलिस निगम की मदद करेगी।

बाजारों में मास्क के बगैर प्रवेश पर रोक

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर कोलकाता के सभी बाजारों में मास्क पहना अनिवार्य कर दिया गया है। क्रेता- विक्रेता दोनों को मास्क पहना होगा। कोलकाता पुलिस को निगम के निर्देशों का कड़ायी से पालन करने का निर्देश दिया गया है।