Move to Jagran APP

West Bengal: बंगाल में भाजपा के 'और नहीं अन्याय अभियान' का आगाज

West Bengal BJP. भाजपा की ओर से कोलकाता और हावड़ा नगर निगम क्षेत्र में विशेष तौर पर जनसंपर्क अभियान किया गया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 04:47 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 04:47 PM (IST)
West Bengal: बंगाल में भाजपा के 'और नहीं अन्याय अभियान' का आगाज
West Bengal: बंगाल में भाजपा के 'और नहीं अन्याय अभियान' का आगाज

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। West Bengal BJP. बंगाल में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहल पर शुरू किए गए भाजपा के 'और नहीं अन्याय' अभियान का आगाज हुआ। इस अभियान के तहत 72 घंटे तक यानी 15 मार्च तक राज्यभर में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बताएंगे कि राज्य की मुखिया ममता बनर्जी कितना हिंदू विरोधी तथा कितना मुसलमानों की हिमायती हैं। इसके अलावा राज्य सरकार की विफलताओं को भी जनता के समक्ष रखा जाएगा। हालांकि पहले दिन ही पुलिस ने कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

loksabha election banner

पश्चिम बंगाल में अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए एक तरफ तृणमूल कांग्रेस लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही है तो दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी पार्टी बन चुकी भाजपा भी पीछे नहीं रहना चाहती। इस क्रम में ही भाजपा की ओर से आज कोलकाता और हावड़ा नगर निगम क्षेत्र में विशेष तौर पर जनसंपर्क अभियान किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों को तृणमूल द्वारा किए गए अत्याचार और अन्याय की कहानी को बताया। हालांकि पहले दिन महानगर के बेहला में पुलिस ने कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को उच्च माध्यमिक परीक्षा का हवाला देकर प्रचार करने से रोका तथा विरोध करने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

वहीं, दूसरी ओर हावड़ा में भाजपा के कार्यक्रम चाय पर चर्चा के दौरान सभी चाय दुकानों को जबरन बंद किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के पहले जबरन चाय दुकानों को बंद कराया है।

पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी निकाय तथा विधानसभा चुनाव में हिंदुत्व ही भाजपा का अमोघ अस्त्र बनेगा। हालांकि भाजपा बंगाल में हिंदुत्व कार्ड का इस्तेमाल अन्य राज्यों से थोड़ा इतर करने जा रही है। इसके तहत भाजपा नेता लोगों को बताएंगे कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कितनी हिंदू विरोधी हैं। एक तरह से तृणमूल सुप्रीमो के हिंदू विरोधी कार्यकलापों को आम जनता के समक्ष रखा जाएगा।

बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.