बंगाल में विकास को मिलेगी नई रफ्तार: 27 हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पश्चिम बंगाल के कोलाघाट में ₹27,000 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
-1795615897579_m.webp)
नितिन गडकरी पश्चिम बंगाल में ₹27,000 करोड़ की परियोजनाएं शुरू करेंगे। (फोटो - जागरण)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद सड़क और पुलों के निर्माण को गति देने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं।
गडकरी पूर्व मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में दोपहर 12.30 बजे से आयोजित होने वाले मेगा कार्यक्रम में लगभग 27 हजार करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने हाल में कहा था कि इनमें सात हजार करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उदघाटन और 20 हजार की करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। इनमें नरघाट के मातंगिनी सेतु सहित चार बड़े पुलों की परियोजनाएं शामिल हैं।
नरघाट में करीब 140 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल प्रस्तावित है। इसके अलावा पूर्व मेदिनीपुर जिले में कई सड़कों का भी शिलान्यास होगा।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों के जुटने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए हैं।
मुख्यमंत्री शुभेंदु ने हाल में कहा था कि राज्य सरकार बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान देगी। बरसात के कारण दुर्गा पूजा से पहले सड़कों की मरम्मत अस्थायी तौर पर की गई थी।अब अगले छह महीने तक बारिश की संभावना कम रहने के कारण सड़क निर्माण और मरम्मत के काम को गति दी जाएगी।