विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल के पुनर्निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार, 20 हजार करोड़ रुपये की हाईवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे नितिन गडकरी

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:40 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 26 नवंबर को बंगाल दौरे पर 20 हजार करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गडकरी 26 नवंबर को बंगाल में राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

  2. 20 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं होंगी शुरू।

  3. केंद्र सरकार बंगाल के विकास और पुनर्निर्माण को विशेष प्राथमिकता दे रही है।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 26 नवंबर को बंगाल के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह राज्य में लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद केंद्र सरकार बंगाल के विकास और पुनर्निर्माण को विशेष प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं राज्य में केंद्र की विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल में लंबे समय से लंबित आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं को गति देने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य से केंद्र के मंत्री लगभग हर सप्ताह राज्य का दौरा कर रहे हैं।

सड़क और राजमार्ग के साथ रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं को भी तेजी से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों को राज्य का दौरा कर विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने और लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया है।

शुभेंदु ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री स्वयं बंगाल में केंद्र सरकार की प्रत्येक परियोजना के क्रियान्वयन पर नजर रख रहे हैं।

राज्य के विकास के लिए केंद्र की ओर से मिल रहे सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया में आधारभूत संरचना का विस्तार प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। 26 नवंबर को नितिन गडकरी के हाथों होने वाली राजमार्ग परियोजनाओं की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।

मुख्यमंत्री ने आगामी 19वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सात से नौ जनवरी 2027 तक कोलकाता में पहली बार होने वाला यह आयोजन बंगाल की औद्योगिक क्षमता, निवेश की संभावनाओं, पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का बड़ा अवसर होगा।

राज्य सरकार विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सम्मेलन की तैयारियां कर रही है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।