विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी के बाद गडकरी ने लिया बंगाल की झालमुड़ी की स्वाद, राज्य को दिए 22 नए हाईवे

Published: Thu, 26 Nov 2026 04:40 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पश्चिम बंगाल के कोलाघाट में शुभेंदु अधिकारी के साथ मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का स्वाद लिया। 

HighLights

  1. नितिन गडकरी ने कोलाघाट में शुभेंदु अधिकारी संग झालमुड़ी का स्वाद लिया।

  2. केंद्रीय मंत्री ने 8,700 करोड़ की 22 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शुरू कीं।

  3. पश्चिम बंगाल के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की सड़क विकास घोषणा।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में सीएम शुभेंदु अधिकारी के साथ बंगाल मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का स्वाद चखा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यहां भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में वे मुरमुरे, हरी मिर्च और मसालों से तैयार चटपटी झालमुड़ी का आनंद लेते और स्थानीय विक्रेता से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। गडकरी ने अपनी पोस्ट में बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने ही इस खास बंगाली स्नैक का इंतजाम किया था।

गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी झारग्राम में अचानक अपना काफिला रोककर झालमुड़ी का स्वाद लिया था।

22 नेशनल हाईवे परियोजनाओं का शुभारंभ

इस आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बंगाल के बुनियादी ढांचे को बड़ी सौगात दी। उन्होंने राज्य में 8,700 करोड़ रुपये के कुल निवेश वाली 22 नेशनल हाईवे परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इसके साथ ही, उन्होंने भविष्य में पश्चिम बंगाल के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कुल 1 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की भी बड़ी घोषणा की।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।