प्रिंस को 14 दिनों की पुलिस हिरासत, तीन आरोपितों की तलाश जारी
संवाद सूत्र बैरकपुर उत्तर 24 परगना जिले के निमता में देवांजन दास हत्याकांड के मुख्य आरोपित पि
संवाद सूत्र, बैरकपुर : उत्तर 24 परगना जिले के निमता में देवांजन दास हत्याकांड के मुख्य आरोपित प्रिंस सिंह को रविवार पुलिस ने बैरकपुर कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश रचने व सबूत छुपाने, तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए प्रिंस बताया कि अपनी प्रेमिका से देवाजन की बढ़ती नजदिकियां उसे बरदाश्त नहीं हुई। कई बार धमकाने के बाद भी जब वह नहीं माना तो तब वह उसकी हत्या करने की ठान ली। इसके लिए वह अपने दोस्तों के साथ एक ढाबा में हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। उसने यह भी बताया कि तृषा को घर पर छोड़कर जब देवांजन वापस लौट रहा था तब उसने गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह विशाल के घर में दो दिनों तक छुपा रहा। इस दौरान वह पुलिस की गतिविधियों पर भी नजर रख रहा था। वहीं जब पुलिस ने इस मामले में रेड शुरू की तब वह अपने परिजन के यहा भाग गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित का मोबाइल फोन का लोकेशन ट्रैक कर उसे बजबज से गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस ने देवाजन की मौत सड़क हादसा बताया था, जिससे उसकेपिता सुदीप दास ने नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद उन्होंने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में एफआइआर दर्ज कराई थी। देवांजन के पिता ने बताया कि प्रिंस की गिरफ्तारी से वह काफी संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि जिन लोगों ने उनके बेटे की हत्या की है, उन्हेंफांसी की सजा दी जानी चाहिए। जाच अधिकारियों के मुताबिक हत्या के लिए जिस आग्नेयास्त्र का उपयोग किया गया था उसे बरामद कर लिया गया है। वहीं घटना की पुनरावृत्ति कर प्रिंस के जरिए इस काड में लिप्त अन्य आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।