विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुर्शिदाबाद स्टेशन पर मंत्री गौरीशंकर घोष और स्टेशन मास्टर के बीच तीखी बहस, लगे गंभीर आरोप

Published: Sun, 01 Nov 2026 09:14 PM (IST)

मुर्शिदाबाद रेलवे स्टेशन पर मंत्री गौरीशंकर घोष और स्टेशन मास्टर मुकुल आनंद के बीच तीखी बहस हुई। मंत्री ने स्टेशन ...और पढ़ें

मुर्शिदाबाद के स्टेशन मास्टर से मंत्री गौरीशंकर घोष की तीखी बहस (सांकेतिक तस्वीर)

मुर्शिदाबाद के स्टेशन मास्टर से मंत्री गौरीशंकर घोष की तीखी बहस (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. मंत्री गौरीशंकर घोष और स्टेशन मास्टर में बहस।

  2. टिकट बिक्री, भूमि लीज में अनियमितता के आरोप।

  3. तृणमूल नेताओं संग वसूली का भी आरोप।

जागरण संवाददाता, मुर्शिदाबाद । बंगाल के मुर्शिदाबाद रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय हंगामा मच गया, जब राज्य के पुस्तकालय मंत्री गौरीशंकर घोष और स्टेशन मास्टर मुकुल आनंद के बीच तीखी बहस हो गई।

मंत्री ने स्टेशन मास्टर पर तत्काल टिकटों की बिक्री में गड़बड़ी, रेलवे की जमीन और बगीचे को नियमों के खिलाफ लीज पर देने तथा तृणमूल नेताओं के साथ मिलकर वसूली करने जैसे गंभीर आरोप लगाए।

बताया जा रहा है कि मंत्री गौरीशंकर घोष स्टेशन मास्टर से पहले भी कथित अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेज मांगे थे, लेकिन उन्हें दस्तावेज नहीं मिले। स्टेशन मास्टर ने बाद में दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन करीब डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी मंत्री को कागजात नहीं मिले।

इसके बाद रविवार को मंत्री खुद स्टेशन मास्टर से मिलने पहुंच गए। वहां उन्होंने दोबारा दस्तावेज मांगे, लेकिन कथित तौर पर उन्हें दस्तावेज नहीं दिखाए गए। इस पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। मंत्री ने स्टेशन परिसर में टिकट काउंटर पर बैठकर शराब पीने और तृणमूल नेताओं के साथ मिलकर वसूली किए जाने के आरोप भी लगाए।

इसके अलावा स्टेशन पर लगी लिफ्ट और एस्केलेटर के काम नहीं करने तथा रेलवे अधिकारियों द्वारा जिम्मेदारी से काम नहीं करने की शिकायत भी सामने आई है। इस घटना के बाद स्टेशन परिसर में काफी चर्चा और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।