जगदल में दोस्त की गला रेतकर हत्या, गिरफ्तार
संवाद सूत्र बैरकपुर जगदल थाना इलाके में एक टोटो चालक को घर से बुलाकर गला रेतकर हत्य
संवाद सूत्र, बैरकपुर: जगदल थाना इलाके में एक टोटो चालक को घर से बुलाकर गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृत चालक का नाम मोहम्मद इकबाल (21) बताया गया है। हत्या के आरोप में भाटपाड़ा थाना की पुलिस ने आरोपी और मृतक के दोस्त मोहम्मद रजा (19) को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को बैरकपुर कोर्ट में पेश किया। बताया गया है कि दोनों पांच नंबर साइडिंग इलाके में रहते थे। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। वे एक ही साथ खाते पीते व रहते थे। मोहम्मद इकबाल के घर वालों को आरोप है कि मोहम्मद राजा टोटो किराया ले जाने के बहाने आया था। इसी बात के बहाने वह इकबाल को घर से बुला ले गया। इसके बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर शव को फेंककर फरार हो गया।
गश्त लगा रही पुलिसगोपीकृष्ण गोस्वामी रोड के किनारे से इकबाल के शव को बरामद किया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपित ने चापड़ से गला रेतकर उसकी हत्या की है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद इकबाल और मोहम्मद रजा पाच नंबर साइडिंग के रहने वाले व गहरे दोस्त थे। वे एक साथ खान पान व नशा भी करते थे। इकबाल का शव गुरुवार देर रात सड़क के किनारे से पुलिस ने बरामद किया था। मौके से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार को भी पुलिस ने बरामद किया था। मृतक केभाई ने बताया की गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे तक इकबाल घर पर ही था। मोहम्मद रजा भाड़ा पर टोटो ले जाने की बात कहकर उसे घर से बुलाकर ले गया। रात गहराने पर भी जब वह नहीं लौटा तो घर वाले आस पास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की। रात एक बजे तक उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजन थक कर घर लौट आए। रात तीन बजे पुलिस उनके घर पहुंचकर इकबाल की हत्या किए जाने की खबर दी। घर वाले थाना पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पूछताछ के दौरान रजा ने बताया है कि व्यक्तिगत आक्रोश के कारण उसने उसकी हत्या कर दी है।