बागनान में महिला की गला घोंटकर हत्या
जागरण संवाददाता,हावड़ा : बागनान के एक मकान से महिला का शव बरामद किए जाने की खबर से इलाके
जागरण संवाददाता,हावड़ा : बागनान के एक मकान से महिला का शव बरामद किए जाने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। उसके मुंह व कान से खून निकल रहा था। मृतका का नाम शामिया बेगम (48) बताया गया है। यह घटना शनिवार की सुबह बागनान थानांतर्गत कड़िया ग्राम इलाके की है। जानकारी के अनुसार शामिया बेगम आसादुल्ला खान की दूसरी पत्नी है। वह दोनों पत्नी को अलग अलग मकान में रखता है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात वह पहली पत्नी के साथ था। शनिवार की सुबह जब वह दूसरी पत्नी के घर लौटा तो देखा कि पत्नी घर में पड़ी है। नाक व कान से खून निकल रहा है। घटना की खबर पाकर मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर आ गई। आसादुल्ला समेत घर वालों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का अनुमान है कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। मृतका के पति का आरोप है कि उसके पड़ोसी से उसका जमीन विवाद चल रहा है। इसे लेकर उलबेड़िया अदालत में भी मामला चल रहा है। संभवत: बदले की भावना से हत्या की गई होगी। जबकि पुलिस के संदेह के घेरे में आसादुल्ला भी है। इसलिए पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पति से गहन पूछताछ कर रही है क्योंकि पहली पत्नी के लिए दूसरी पत्नी को रास्ते से हटाने का लक्ष्य भी उसके पास है।