Move to Jagran APP

बहू की हत्या के आरोप में सास गिरफ्तार

बागदा थानातर्गत देवालदह गाव में तानिया राय (26) नामक एक गृहिणी की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी सास को गिरफ्तार किया है।

By Edited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 09:59 AM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 12:36 PM (IST)
बहू की हत्या के आरोप में सास गिरफ्तार
बहू की हत्या के आरोप में सास गिरफ्तार

संवाद सूत्र, बैरकपुर । बागदा थानातर्गत देवालदह गाव में तानिया राय (26) नामक एक गृहिणी की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी सास को गिरफ्तार किया है। मृतका का पति व ससुराल के अन्य सदस्य फरार हैं। रविवार को आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माग पर मृतका के मायकेवालों ने पुलिस के समक्ष आक्रोश जताया। उनका आरोप है कि पुलिस ने सक्रियता से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, जिससे उन्हें भागने का मौका मिला।

loksabha election banner

बागदा के आइचघाटा के वाशिदा तानिया के पिता परेश राय ने बताया कि सात साल पहले देवालदह के निवासी तापस मंडल के साथ उनकी बेटी की शादी हुई थी। उन्हें छह साल की एक बेटी है। उनका आरोप है कि लड़केवालों की दहेज की सारी मागें पूरी करने पर भी शादी के बाद उनकी बेटी पर दबाव डालकर उनसे रकम वसूला जाता था। बेटी को उसके ससुराल में किसी तरह की तकलीफ का सामना न करना पड़े इसलिए वे ससुरालवालों की सारी मांगों को पूरी करते थे।

उन्होंने आगे कहा कि तापस ने उन्हें फोन कर बताया कि तानिया ने फासी लगा ली है और वह बागदा अस्पताल में भर्ती है। वह बागदा अस्पताल पहुंचे।

उनका आरोप है कि अस्पताल में उनकी बेटी के शव को छोड़कर तापस और उनका परिवार भाग खड़ा हुआ था। उनके बेटी के चेहरे, हाथ व छाती पर जख्म के निशान थे। पूरा शव खून से लथपथ था।

फांंसी लगाने पर इतनी अधिक मात्रा में खून निकलने और शरीर के विभिन्न अंगों पर जख्म पहुंचने की कोई संभावना नही रहती। तानिया के पति, ससुर कानू मंडल और सास लक्खी मंडल ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है। उनकी तरफ से दर्ज कराए गए आरोप के आधार पर पुलिस ने लक्खी मंडल को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपितों की तलाश जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.