गृहवधू की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया
मुर्शिदाबाद जिले में पारिवारिक कलह के चलते गृहवधू की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया।
जासं, कोलकाता : मुर्शिदाबाद जिले में पारिवारिक कलह के चलते गृहवधू की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। पति और ससुर के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सूत्रों के अनुसार बेलडांगा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बांधपाड़ा निवासी फैजुल शेख की करीब चार वर्ष पूर्व चमेली खातून से शादी हुई थी। फैजुल पेशे से ट्रैक्टर चालक है। शादी के बाद वह काम पर कम ही जाता था। पत्नी काम पर जाने को कहती हो दोनों के बीच झगड़ा हो जाता था। आरोप है कि विरोध करने पर पति और ससुर उसकी पिटाई करते थे। गत शुक्रवार को एक बार फिर दंपती में झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति समेत ससुरालवालों ने चमेली को पीटकर मौत के घाट उतार दिया और घटना को खुदकशी दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।