कॉलेज छात्र की हत्या के आरोप में तीन दोस्त गिरफ्तार
संवाद सूत्र बैरकपुर बैरकपुर के महादेवानंद कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र अमन यादव की हत्या क
संवाद सूत्र, बैरकपुर: बैरकपुर के महादेवानंद कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र अमन यादव की हत्या के आरोप में बैरकपुर थाना की पुलिस ने उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम अर्क साहा, द्वीप कुंडू और अभिषेक बंद्योपाध्याय है। सोमवार की दोपहर पुलिस ने आरोपितों को बैरकपुर अदालत में पेश कर उन्हें रिमाड में लेने के लिए अपील की। अभिषेक बंद्योपाध्याय कंप्यूटर इंजीनियर की पढ़ाई कर रहा है, द्वीप उच्च माध्यमिक का छात्र है तथा अर्क भी पढ़ाई कर रहा है। अभिषेक ने बताया कि अर्क और अमन के बीच पुरानी दुश्मनी थी। अमन उसे हमेशा परेशान करते रहता था। इसी परेशानी से निजात पाने के लिए उसने अमन की हत्या की। पूछताछ में पता चला है कि उसकी हत्या करने से पहले उसे शराब पिलाया गया है। जबकि अभिषेक का कहना है कि वह उसकी हत्या में शामिल नही था लेकिन अर्क को हत्या करते हुए देखा है। बता दें कि रविवार को अमन का हाथ पैर बंधा बोरी में बंद शव तालाब से पुलिस ने बरामद किया था। बताया गया है कि 20 सितंम्बर की रात वह बाइक लेकर घर से निकला। इसके बाद वह घर नही लौटा। परिजनों ने उसकी समस्त संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की। अगले दिन यानी 21 सितंम्बर को उसकी बाइक धोबी तालाब के पास पाई गई। जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में पाया कि एक युवक देर रात बाइक को खड़ा कर रहा है। मृतक के घर वालों ने उन तीनों के खिलाफ पुलिस में नामजद शिकायत दर्ज कराई था। सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर पुलिस को सफलता मिली। हत्या के 24 घटे के भीतर ही पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरी ओर नैहट्टी थानातर्गत राजेन्द्रपुर का रहने वाला कालेज छात्र समरेश मंडल की मौत के मामले में पुलिस को कोई सफलता नही मिली है। चार दिनों से लापता समरेश का सड़ा गला शव उसी थाना क्षेत्र के देवक इलाका से रविवार को पुलिस ने बरामद किया था।