विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय राउत को फोन पर धमकी देने पर मुंबई पुलिस ने कोलकाता से कंगना के प्रशंसक को किया गिरफ्तार

By Vijay KumarEdited By:
Published: Fri, 11 Sep 2020 04:28 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 06:48 PM (IST)

मुंबई पुलिस ने कोलकाता पुलिस की मदद से 20 वर्षीय पलाश घोष को टॉलीगंज स्थित निवास से शुक्रवार तड़के गिरफ्तार ...और पढ़ें

संजय राउत को फोन पर धमकी देने पर मुंबई पुलिस ने कोलकाता से कंगना के प्रशंसक को किया गिरफ्तार
संजय राउत को फोन पर धमकी देने पर मुंबई पुलिस ने कोलकाता से कंगना के प्रशंसक को किया गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : शिवसेना नेता संजय राउत को कथित तौर पर फोन कर धमकी देने के मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत के प्रशंसक होने का दावा करने वाले एक युवक को शुक्रवार को महानगर के टॉलीगंज इलाके से मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि मुंबई पुलिस की एक टीम ने कोलकाता पुलिस की मदद से 20 वर्षीय पलाश घोष को उसके टॉलीगंज स्थित निवास से शुक्रवार की तड़के गिरफ्तार किया है। 

कथित रूप से शिवसेना सांसद को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी

घोष ने कथित रूप से शिवसेना सांसद को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने कोलकाता पुलिस से संपर्क किया और इसके बाद उस युवक को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि उसे अलीपुर कोर्ट में पेश कर मुंबई पुलिस उसे अपने साथ ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड मांगी है। 

शिवसेना नेता संजय राउत और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग 

शिवसेना नेता संजय राउत और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग ऐसी छिड़ी कि शिवसेना शासित बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बुधवार को बांद्रा स्थित रानौत के दफ्तर में कथित अवैध निर्माण में तोड़ दिया।