Move to Jagran APP

मुकुल राय भाजपा में चटनी की तरह : दिलीप

संवाद सूत्र, बैरकपुर : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने हाल में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा मे

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Nov 2017 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 07 Nov 2017 03:00 AM (IST)
मुकुल राय भाजपा में चटनी की तरह : दिलीप
मुकुल राय भाजपा में चटनी की तरह : दिलीप

संवाद सूत्र, बैरकपुर : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने हाल में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए मुकुल राय की तुलना 'चटनी' से की है। उन्होंने कहा-'लड़ने के लिए हमारे पास दाल-भात की व्यवस्था है। अतिरिक्त तौर पर चटनी, पापड़ और खीर मिल जाए तो पुष्टिकर होगा और स्वाद भी बदलेगा। मुकुल राय अनुभवी नेता हैं। हम उनका इस्तेमाल युवा शक्ति को संगठित कर आगे बढ़ने में करेंगे। घोष ने आगे कहा-'कुछ लोग समझते हैं कि मुकुल राय भाजपा में आकर बंगाल में उसे विजयी बना देंगे। यह सोच गलत है। भाजपा का अपना राजनीतिक आदर्श, कार्य पद्धति और संगठन है, जिसके बल पर वह बंगाल में आगे बढ़ रही है। हाल में हुए उपचुनाव में भाजपा ने 31 प्रतिशत वोट प्राप्त किया है। धूपगुड़ी नपा चुनाव में भी भाजपा को 42-43 प्रतिशत वोट प्राप्त हुआ है। बंगाल में अब सिर्फ भाजपा की ही संभावना है। घोष ने इस दिन गारुलिया में केंद्र के आयुर्वेद औषधि विकास केंद्र का उद्घाटन किया। घोष ने दावा किया कि बंगाल में आदोलन करने में भाजपा अग्रणी है। डेंगू को लेकर बंगाल में भाजपा ने ही सबसे पहले आदोलन छेड़ा था। उनका अनुसरण माकपा और काग्रेस ने किया। अब तृणमूल भी डेंगू के खिलाफ मुखर हुई है। बंगाल की जनता का यहा के स्वास्थ्य विभाग से भरोसा उठ गया है। जनता भगवान भरोसे जी रही है। तृणमूल का भविष्य दीदी नही बल्कि भगवान के हाथों में है। तृणमूल के विधायक आपस में लड़ रहे हैं। विरोधियों के बदले उनके अपने नेता उनके निशाने पर हैं। पंचायत चुनाव तक तृणमूल के अधिकाश कार्यकर्ता दूसरी जगह चले जाएंगे और जो बचेंगे, वे ऊपर चले जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.