विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Nyay Yatra: अचानक बीच में न्याय यात्रा छोड़कर दिल्ली पहुंचे राहुल गांधी, सामने आई ये वजह

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
Published: Thu, 25 Jan 2024 04:11 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 25 Jan 2024 05:04 PM (GMT+05:30)

Bharat Jodo Nyay Yatra गुरुवार सुबह असम से बंगाल में प्रवेश करने के बाद कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो न्याय ...और पढ़ें

अचानक बीच में न्याय यात्रा छोड़कर दिल्ली पहुंचे राहुल गांधी (फाइल फोटो)
अचानक बीच में न्याय यात्रा छोड़कर दिल्ली पहुंचे राहुल गांधी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. वजह को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। गुरुवार सुबह असम से बंगाल में प्रवेश करने के बाद कांग्रेस ने अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के पूरे दिन के कार्यक्रम की घोषणा की थी। लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी कूचबिहार के बक्सिरहाट में एक छोटी सभा और जिला मुख्यालय में एक 'रोड शो' करने के बाद 'महत्वपूर्ण कारणों' से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

हालांकि, उनके अचानक दिल्ली दौरे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पहले से तय था कार्यक्रम

कांग्रेस नेता का कहना है कि पहले से ही यह तय था कि बंगाल में प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी की यात्रा दो दिन 25 व 26 को स्थगित रहेगी। उसी अनुसार वे दिल्ली लौटे हैं।

ये भी पढ़ें: I.N.D.I गठबंधन पर ममता के बयान से गरमाई सियासत, सीपीएम नेता ने 'बिन पेंदी का लोटा' बताया