विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हावड़ा स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी

Published: Tue, 19 May 2026 11:59 PM (IST)

हावड़ा स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस के एक कोच से अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

मिथिला एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं

मिथिला एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कोलकाता। हावड़ा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेटफॉर्म नंबर सात पर खड़ी लंबी दूरी की मिथिला एक्सप्रेस के एक कोच से अचानक धुआं निकलता देखा गया।

घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग जल्दबाजी में ट्रेन से उतरने लगे। इस दौरान कुछ यात्रियों के मामूली रूप से घायल होने की भी खबर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम के समय ट्रेन के दो डिब्बों के जोड़ वाले हिस्से से धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और लोगों के बीच भय का माहौल बन गया। कई यात्री दूसरे कोचों के रास्ते बाहर निकलने लगे।

स्निफर डॉग की मदद से की गई जांच

सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और जिस कोच से धुआं निकल रहा था, उसे ट्रेन से अलग कर दिया गया। कुछ ही देर में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

हालांकि धुआं निकलने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच के लिए स्निफर डॉग भी बुलाए गए। रेलवे हर पहलू की जांच कर रहा है।

हावड़ा मंडल के डीसीएम और जनसंपर्क अधिकारी हरिनारायण गंगोपाध्याय ने आग लगने की पुष्टि नहीं की, लेकिन कोच से धुआं निकलने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि कोच के अंदर एक हिस्से से धुआं देखा गया था। एहतियात के तौर पर उस कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया।

बताते चलें कि मिथिला एक्सप्रेस हावड़ा से बिहार में नेपाल की सीमा के पास स्थित रक्सौल के बीच रोजाना चलती है।

यह भी पढ़ें- बंगाल में अभिषेक बनर्जी की संपत्ति की जांच शुरू, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने TMC नेता पर उठाए थे सवाल