पर्यटन मंत्रालय ने देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला में 'कलकत्ता- संस्कृति का संगम' का किया आयोजन
पर्यटन मंत्रालय ने देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला में कलकत्ता- संस्कृति का संगम का किया आयोजन
जागरण संवाददाता, कोलकाता । पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार वर्तमान समय में 'देखो अपना देश' के समग्र विषय-वस्तु के रूप में एक वेबिनार श्रृंखला का आयोजन कर रहा है, जिसका उद्देश्य भारतीयों द्वारा अपने देश के बारे में जानकारी प्राप्ति को बढ़ावा देने और पर्यटन उद्योग, छात्रों, आम जनता आदि में पर्यटन क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं पर हितधारकों के ज्ञान को बढ़ावा देना है।
इस श्रृंखला के दूसरे वेबिनार, ‘कलकत्ता- संस्कृति का संगम' का आयोजन किया गया और इसे कोलकाता वॉक के इफ्तेखार अहसन, रित्विक घोष और अनिर्बान दत्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया। कोलकाता पर आयोजित इस वेबिनार ने इस शहर के विकास में विभिन्न समुदायों के योगदान के बारे में एक दिलचस्प जानकारी प्रदान की। इस वेबिनार को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली, जिसको 2,700 से ज्यादा पंजीकरण और अंतिम रूप से 1,800 से ज्यादा भागीदारी प्राप्त हुई।
आगामी 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर दो वेबिनारों के आयोजन को अंतिम रूप दिया गया है। पहले सत्र का आयोजन स्टोरीट्रेल्स द्वारा 11 से 12 बजे तक किया जाएगा, जिसका विषय ‘द मोनुमेंट्स ऑफ मामल्लपुरम - स्टोरीज एच्टड इन स्टोन' होगा, वहीं दूसरे सत्र का आयोजन रतीश नंदा, सीइओ, आगा खान ट्रस्ट फॉर कल्चर द्वारा 12 से 13 बजे तक किया जाएगा, जिसका विषय ‘वर्ल्ड हेरिटेज एंड सस्टेनेबल टूरिज्म एट हुमायूं टॉम्ब’ होगा। यह वेबिनार श्रृंखला हमारे अतुल्य भारत की संस्कृति और विरासत की बहुत गहराई और विस्तार के साथ जानकारी प्रदान करती है।
पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार वर्तमान समय में 'देखो अपना देश' के समग्र विषय-वस्तु के रूप में एक वेबिनार श्रृंखला का आयोजन कर रहा है, जिसका उद्देश्य भारतीयों द्वारा अपने देश के बारे में जानकारी प्राप्ति को बढ़ावा देने और पर्यटन उद्योग, छात्रों, आम जनता आदि में पर्यटन क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं पर हितधारकों के ज्ञान को बढ़ावा देना है। पहले वेबिनार का आयोजन 14 अप्रैल को किया गया था, इस वेबिनार का शीर्षक था 'सिटी ऑफ सिटीज- दिल्लीज पर्सनल डायरी'। सत्र का मूल पर्यटन जागरूकता और सामाजिक इतिहास पर आधारित है। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के अतुल्य भारत के सोशल मीडिया पेजों पर 'देखो अपना देश' श्रंखला की जानकारी नियमित रूप से पोस्ट की जाती है।