विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengal News: संदेशखाली में टीएमसी नेताओं के खिलाफ लोगों का फिर भारी विरोध-प्रदर्शन, भाजपा नेताओं का शंख बजाकर स्वागत

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
Published: Thu, 22 Feb 2024 05:21 PM (IST)

बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में गुरुवार को टीएमसी नेताओं के खिलाफ लोगों ने फिर भारी विरोध-प्रदर्शन ...और पढ़ें

संदेशखाली में टीएमसी नेताओं के खिलाफ लोगों का फिर भारी विरोध-प्रदर्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
संदेशखाली में टीएमसी नेताओं के खिलाफ लोगों का फिर भारी विरोध-प्रदर्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. स्थानीय लोगों ने शाहजहां के भाई पर जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप
  2. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संदेशखाली का दौरा किया
  3. सुवेंदु के बाद संदेशखाली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मजूमदार

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में गुरुवार को टीएमसी नेताओं के खिलाफ लोगों ने फिर भारी विरोध-प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि संदेशखाली कांड का मास्टरमाइंड फरार टीएमसी नेता शाहजहां शेख का भाई सिराज अख्तर ने भी बड़ी मात्रा में उनकी जमीन कब्जा कर उस पर मछली पालन केंद्र बना दिया है।

वहीं लोगों ने एक स्थानीय खेल के मैदान पर भी कब्जा कर लिया, जो शाहजहां के कब्जे में था। इस मैदान पर शाहजहां का नाम लिखा हुआ था, जिसे लोगों ने मिटा दिया।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने दौरा किया

दूसरी ओर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की टीम ने इस दिन संदेशखाली का दौरा कर स्थानीय लोगों की शिकायतें सुनीं। बड़ी संख्या में महिलाओं ने आयोग के सदस्यों से शिकायत की कि टीएमसी नेताओं व उनके समर्थकों ने भारी मात्रा में उनकी जमीन कब्जा कर लिया है। बता दें कि पीड़ित महिलाओं में अनेक अनुसूचित जनजाति समुदाय से हैं।

सुवेंदु के बाद संदेशखाली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मजूमदार

नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के बाद गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार संदेशखाली पहुंचे। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रहरियों के साथ संदेशखाली जाने का अनुमति दे दी। स्थानीय महिलाओं ने शंख बजा कर फूलों से सुकांत मजूमदार का स्वागत किया।

मजूमदार ने स्थानीय लोगों की शिकायतें सुनीं

मजूमदार ने स्थानीय लोगों की शिकायतें सुनीं। इसके बाद भाजपा प्रदेश संदेशखाली कांड में गिरफ्तार भाजपा नेता विकास सिंह के घर भी गए तथा उनके परिवार के सदस्यों से बात की। इसके बाद मजूमदार ने स्थानीय संदेशखाली थाने के प्रभारी के साथ बातचीत की।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग ने मांगी संवेदनशील बूथों की लिस्ट, केंद्रीय बलों की तैनाती संभव