विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

युवक के शरीर में गर्भाशय और अंडाशय का दुर्लभ मामला, डॉक्टरों ने की सफल सर्जरी

Published: Mon, 12 Oct 2026 11:39 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के एक 24 वर्षीय युवक के हर्निया ऑपरेशन के दौरान उसके शरीर में गर्भाशय, अंडाशय और फैलोपियन ट्यूब पाए गए, जो एक दुर्लभ चिकित्सा स्थिति है।

युवक के शरीर में मिला गर्भाशय और अंडाशय। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।)

युवक के शरीर में मिला गर्भाशय और अंडाशय। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।)

HighLights

  1. युवक के हर्निया ऑपरेशन में गर्भाशय, अंडाशय मिले।

  2. डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक आंतरिक प्रजनन अंगों को हटाया।

  3. यह एक अत्यंत दुर्लभ चिकित्सा स्थिति है।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के दक्षिण 24 परगना के बजबज निवासी 24 वर्षीय युवक के शरीर में गर्भाशय, अंडाशय और फैलोपियन ट्यूब होने का दुर्लभ मामला सामने आया है। हर्निया के ऑपरेशन के लिए जिले के फलता स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती युवक की जांच के दौरान इन अंगों की मौजूदगी का पता चला। इसके बाद चिकित्सक डॉ. एच जमान ने सर्जरी कर इन आंतरिक प्रजनन अंगों को निकाल दिया।

नर्सिंग होम के सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन के बाद युवक की स्थिति सामान्य है। चिकित्सकीय जांच के बाद मंगलवार को उसे छुट्टी दी जा सकती है।

युवक को पिछले सोमवार को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। वह हर्निया का ऑपरेशन कराने आया था। जांच के दौरान चिकित्सकों को उसके शरीर में गर्भाशय, अंडाशय और फैलोपियन ट्यूब की मौजूदगी का पता चला। इसके बाद इन अंगों को निकालने के लिए ऑपरेशन किया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, युवक के शरीर में अंडकोष भी नहीं हैं। उसकी करीब दो साल पहले शादी हुई थी।

दुर्लभ प्रजनन संबंधी स्थिति की चर्चा

चिकित्सा विज्ञान में प्रजनन अंगों और शारीरिक लैंगिक विशेषताओं में इस तरह के अंतर को समझने के लिए विस्तृत जांच की जरूरत होती है। ऐसे मामलों में गुणसूत्र, हार्मोन और आंतरिक व बाहरी प्रजनन अंगों की संरचना का अध्ययन किया जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार, करीब 18 साल पहले भी एक मेडिकल कॉलेज में पुरुष के शरीर में स्त्री प्रजनन अंग मिलने का मामला सामने आया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।