विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेस्तरां में परिवार संग खाना खा रही युवती पर कमेंट करने वाले युवक की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:20 PM (IST)

बारासात के एक रेस्तरां में युवती पर फब्ती कसने का विरोध करने पर एक युवक की पिटाई की गई। पुलिस ने आरोपी तन्मय पाल को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

रेस्तरां में युवती पर फब्ती कसने वाले की पिटाई। फाइल फोटो

रेस्तरां में युवती पर फब्ती कसने वाले की पिटाई। फाइल फोटो

HighLights

  1. रेस्तरां में युवती पर फब्ती कसने का मामला सामने आया।

  2. अन्य ग्राहकों ने युवक को पकड़कर बाहर निकाला और पीटा।

  3. पुलिस ने आरोपी तन्मय पाल को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया।

जागरण संवाददाता, बारासात। रेस्तरां में परिवार के साथ खाना खाने पहुंची युवती पर फब्ती कसने का विरोध करने पर एक युवक की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि रेस्तरां में मौजूद अन्य ग्राहकों ने युवक को पकड़कर बाहर निकाला और उसकी पिटाई कर दी। घटना उत्तर 24 परगना के दत्तोपुकुर थाना क्षेत्र के मयना इलाके की है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक दंपती अपनी करीब 20 वर्षीय बेटी के साथ रेस्तरां में खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी काम से पिता टेबल से उठकर बाहर गए। मां और बेटी टेबल पर बैठकर खाना खा रही थीं।

आरोप है कि तभी वहां से गुजर रहे तन्मय पाल नामक युवक ने युवती पर फब्ती कसी। यह देखकर रेस्तरां में मौजूद कुछ युवकों ने इसका विरोध किया। इसके बाद वे तन्मय को पकड़कर बाहर ले गए और उसकी पिटाई कर दी।

सूचना मिलने पर दत्तोपुकुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तन्मय बारासात के नवपल्ली का निवासी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।