जून के अंत में चीन के दौरा पर जाएंगी ममता
निवेश की तलाश में जुटीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जून के अंत में चीन के दौरे पर जाएंगी। उनकी यात्रा का उद्देश्य बंगाल में चीन से निवेश लाना है।
By Edited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 11:00 AM (IST)Updated: Mon, 23 Apr 2018 04:32 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, कोलकाता: निवेश की तलाश में जुटीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जून के अंत में चीन के दौरे पर जाएंगी। उनकी यात्रा का उद्देश्य बंगाल में चीन से निवेश लाना है। नवान्न सूत्रों के मुताबिक चीन का एक व्यापार संगठन ने मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार किया है। उनके साथ राज्य के उद्योगपतियों का एक प्रतिनिधि मंडल में भी चीन जाएगा। चीन में उद्योग सम्मेलन में शामिल होने के अतिरिक्त वह कई शैक्षणिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगी। विनिर्माण क्षेत्र में चीन दुनिया में अपनी पहचान रखता है। राज्य में विनिर्माण क्षेत्र में विदेशी निवेश लाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री का चीन दौरा अहम माना जा रहा है। इसके पहले वह जर्मनी, इंग्लैंड समेत कई और देशों का दौरा कर चुकी हैं। मुख्यमंत्री के निमंत्रण पर प्रवासी भारतीय एलएन मित्तल ने जनवरी में कोलकाता में आयोजित बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में भाग लिया और राज्य में कई क्षेत्रों में निवेश की पेशकश की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें