जयंती पर ममता ने ज्योति बसु को किया याद
उल्लेखनीय है कि ज्योति बसु के नाम देश के किसी भी राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का कीर्तिमान है।
कोलकाता, [जागरण संवाददाता] । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु को शनिवार को उनकी 103वीं जयंती पर याद किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर ज्योति बसु को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने फेसबुक और ट्वीटर पर एक ग्रीटिंग्स भी पोस्ट किया।
उल्लेखनीय है कि ज्योति बसु के नाम देश के किसी भी राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का कीर्तिमान है। वे राज्य में वाममोर्चा शासन के दौरान 23 से अधिक वर्षो तक मुख्यमंत्री रहे। पहली बार माकपा 1977 में बंगाल की सत्ता पर काबिज हुई थी।
बसु के मुख्यमंत्री रहते उनके कई कार्यो की देशभर में प्रशंसा की गई तो कुछ राजनीतिक निर्णयों के लिए उनकी आलोचना भी हुई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बसु की प्रतिद्वंद्वियों में से एक थीं। ज्योति बसु के अलावा शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का भी 45वां जन्मदिन था।