Move to Jagran APP

ममता सरकार ने सामान्य उड़ान को नहीं विदेशों से सिर्फ चार्टर्ड विमान आने की दी अनुमति

आंशिक अनुमति अर्थात राज्य सरकार ने अभी तक बंदे भारत मिशन या सामान्य उड़ान को विदेशों से कोलकाता आने की अनुमति नहीं दी गई है। केवल चार्टर्ड उड़ानों को विदेश से कोलकाता आने की अनुमति

By Vijay KumarEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 09:41 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 09:41 PM (IST)
ममता सरकार ने सामान्य उड़ान को नहीं विदेशों से सिर्फ चार्टर्ड विमान आने की दी अनुमति
ममता सरकार ने सामान्य उड़ान को नहीं विदेशों से सिर्फ चार्टर्ड विमान आने की दी अनुमति

राज्य ब्यूरो, कोलकाता: बंगाल की ममता सरकार ने विदेशों से विमानों के कोलकाता आने की आंशिक अनुमति दी है। आंशिक अनुमति अर्थात राज्य सरकार ने अभी तक बंदे भारत मिशन या सामान्य उड़ान को विदेशों से कोलकाता आने की अनुमति नहीं दी गई है। केवल चार्टर्ड उड़ानों को विदेश से कोलकाता आने की अनुमति दी गई है। हालांकि, सभी उड़ानें कोलकाता में नहीं उतर सकती हैं। इस मामले में राज्य सरकार ने 'केस टू केस' को मंजूरी देने का फैसला किया है। 

loksabha election banner

प्रत्येक चार्टर्ड फ्लाइट आने से पहले राज्य सरकार को उस फ्लाइट का विवरण सूचित करना होगा। सरकार उस आधार पर स्वीकृति देगी। 10 अगस्त से चार्टर्ड उड़ानों को आने की अनुमति होगी। इन विमानों से आने वाले यात्रियों को क्वारंटाइन नहीं होना पड़ेगा। हालांकि, उड़ान भरने से पहले संबंधित यात्री को कोरोना परीक्षण से गुजरना होगा। संबंधित यात्री के पास उड़ान भरने के 96 घंटे के भीतर की कोरोना जांच रिपोर्ट होनी चाहिए। कोलकाता पहुंचने से पहले यात्रियों को अपने बारे कई विषयों की जानकारी स्वीकृति के रूप में देनी होगी। यह बताना होगा कि उनमें कोरोना या फिर बुखार के कोई लक्षण तो नहीं हैं। यह बताना होगा कि वह किसी भी सरकारी जांच से गुजरने के लिए तैयार है। 

कोलकाता हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार के फैसले से एयरलाइंस खुश हैं। पहले से ही इंडिगो, गो-एयर, स्पाइस और विस्तारा जैसी कंपनियों ने चार्टर्ड उड़ानों से विदेश में फंसे राज्य के निवासियों को लाने का जो काम मिलना चाहिए था उससे उन्हें हाथ धोना पड़ा था। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि छह शहरों से कोलकाता आने वाले विमानों पर पहले से ही रोक है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी बंद थीं। चार्टर्ड विमानों की अनुमति से कुछ कार्य शुरू हो सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.