ममता ने दुर्गापुर नगर निगम के मेयर को हटाने का दिया निर्देश, सभी जिलों व निगमों के कार्यों की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने देखा कि दुर्गापुर नगर निगम में सेल ने सही प्रकार से कार्य नहीं किया है कई शिकायतें लंबित हैं जिनका निपटारा नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने राज्य के शहरी विकास व नगरपालिका मामलों के मंत्री फिरहाद से पूछा तो कहा कि मेयर का पर्फोंमेंस भी अच्छा नहीं है।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को प्रशासनिक बैठक के दौरान दुर्गापुर नगर निगम के मेयर दिलीप कुमार अगस्थी के कामकाज पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनको हटाकर उनकी जगह किसी और को मेयर बनाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अगले कुछ दिनों में ही बैठक बुला कर नये मेयर की नियुक्ति करने की घोषणा की। दरअसल, राज्य सचिवालय नवान्न सभाघर में गुरुवार को प्रशासनिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलों एवं नगर निगमों के कार्यों की समीक्षा की।
शिकायतें लंबित हैं, जिनका निपटारा नहीं हुआ
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने देखा कि दुर्गापुर नगर निगम में सेल ने सही प्रकार से कार्य नहीं किया है, कई शिकायतें लंबित हैं, जिनका निपटारा नहीं हुआ है।
नगरपालिका मामलों के मंत्री फिरहाद से पूछा
इस पर मुख्यमंत्री ने राज्य के शहरी विकास व नगरपालिका मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम से पूछा तो उन्होंने कहा कि दुर्गापुर नगर निगम के मेयर के उदासीन रवैये की वजह से यह हो रहा है। वह सक्रिय रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं।
दिलीप कुमार की जगह किसी ओर को मिले
उनका पर्फोंमेंस भी अच्छा नहीं है। यह सुनने के बाद ही ममता ने दुर्गापुर नगर निगम के मेयर दिलीप कुमार को हटाकर उनकी जगह किसी और को मेयर बनाने का निर्देश दिया।