बेखौफ होकर सच्चाई बयां करे मीडिया : ममता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया से अपील की कि वह बेखौफ होकर सच्चाई बया करें।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 07:59 AM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 07:59 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया से अपील की कि वह बेखौफ होकर सच्चाई बया करें। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया- 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर पत्रकारों को मेरी शुभकामनाएं। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसे हमेशा सच्चाई को सामने लाना चाहिए।' उन्होंने कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की प्रसिद्ध कविता को उद्धृत करते हुए कहा कि काश, ये शब्द आपको प्रेरणा दें-'जहा मन भय से मुक्त हो और मस्तक सम्मान से उठा हो..।' उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें