विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ममता बनर्जी के आवास पर फीकी पड़ी भाईफोटा की रौनक, इस बार नहीं दिखेंगे तृणमूल के पुराने दिग्गज चेहरे

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:39 PM (IST)

इस बार ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पर भाईफोटा की रौनक फीकी रहने की उम्मीद है, जिसमें पहले जैसी राजनीतिक ...और पढ़ें

ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पर भाईफोटा की चमक फीकी

ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पर भाईफोटा की चमक फीकी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर इस बार भाईफोटा का आयोजन पहले जैसी राजनीतिक चमक-दमक से दूर रहने के संकेत हैं।

कभी कालीपूजा और भाईफोटा के मौके पर नेताओं, मंत्रियों और टालीवुड की हस्तियों से गुलजार रहने वाला 30/बी हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित उनका आवास इस बार अपेक्षाकृत शांत रहा है।

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने भी इस बदलाव को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद पहले ऊंट की तरह मुंह बढ़ाकर फोटा लेने पहुंचने वाले लोग अब नजर नहीं आ रहे हैं।

कुणाल घोष के मुताबिक, इस बार विजया दशमी के बाद ममता बनर्जी ने मिठाई तक नहीं खाई। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के व्यक्तिगत कार्यक्रमों की जानकारी उन्हें नहीं है, इसलिए इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते। इस बार दुर्गापूजा के दौरान भी ममता सार्वजनिक रूप से बहुत कम नजर आई थीं।

उन्होंने अपने मोहल्ले की पूजा का ही उद्घाटन किया था। हर साल पूजा के बाद उनके आवास पर विजया मिलन और मिठाई खिलाने का आयोजन होता था, लेकिन इस बार वैसी रौनक नहीं दिखी।

विजया सम्मेलन जरूर हुआ, लेकिन उसमें मुख्य रूप से ममता और तृणमूल के सदस्य ही शामिल हुए।

बाबुन समेत पांच भाइयों को देती हैं फोटा

ममता बनर्जी हर साल भाई दूज पर अपने भाइयों को फोटा देती हैं। उनके कुल छह भाइयों में एक का निधन हो चुका है। इनमें बाबुन भी शामिल हैं। इस बार बाबुन को फोटा देने को लेकर भी पहले से अटकलें लगाई जा रही थीं।

अतीत में इस अवसर पर तृणमूल के वरिष्ठ नेता मुकुल राय, अरूप विश्वास और फिरहाद हकीम सहित पार्टी के कई प्रमुख चेहरे ममता के आवास पर पहुंचते रहे हैं। पिछले वर्ष शोभन चटर्जी की मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान खींचा था।

लेकिन इस बार पार्टी के कई पुराने सहयोगियों के साथ ममता के राजनीतिक रिश्ते बदल चुके हैं। अरूप और फिरहाद को ममता पहले ही गद्दार बता चुकी हैं।

कुणाल बोले, वह खुद कभी फोटा लेने नहीं गए

भाईफोटा के आयोजन में अपनी अनुपस्थिति को लेकर कुणाल घोष ने कहा कि वह कभी ममता के घर फोटा लेने नहीं जाते थे, इसलिए इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकते। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ''कहां भाई, कहां यम और कहां कांटा?''

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार ममता और अभिषेक बनर्जी के आवास पर पारिवारिक स्तर पर भाईफोटा का आयोजन हो सकता है, लेकिन तृणमूल के पुराने राजनीतिक चेहरों की वैसी जमघट देखने को मिलने की संभावना कम है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।