विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, TMC सांसद बोले- तीन बार CM रह चुकी महिला भी सुरक्षित नहीं

Published: Tue, 13 Oct 2026 09:08 PM (IST)

मंगलवार शाम कालीघाट में ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश की गई, जिसमें एक महिला को हिरासत में लिया गया है।

ममता बनर्जी पर कालीघाट में चाकू से हमले का प्रयास (फाइल फोटो)

ममता बनर्जी पर कालीघाट में चाकू से हमले का प्रयास (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मंगलवार शाम कालीघाट स्थित उनके आवास के सामने चाकू से हमले की कोशिश का आरोप लगा है।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद डोला सेन ने दावा किया कि एक महिला चाकू लेकर ममता की ओर झपटी और उनके साथ गाली-गलौज की।

पुलिस हिरासत में महिला 

महिला की पहचान तन्निष्ठा साहा के रूप में बताई गई है। डोला ने इस मामले में कालीघाट थाने के ओसी को ईमेल भेजकर शिकायत की है। घटना के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

डोला सेन के अनुसार, मंगलवार शाम करीब छह बजे वह ममता बनर्जी और तृणमूल नेता वैश्वानर चट्टोपाध्याय के साथ कालीघाट मिलन संघ की दुर्गापूजा में जा रही थीं।

महिला के नशें में होने का आरोप 

इसी दौरान एक महिला ने ममता को 'पीसी' (हुआ) कहकर पुकारा और उनकी ओर दौड़ी। डोला का आरोप है कि महिला नशे में थी और उसने ममता पर झपटने की कोशिश की।

इसके बाद वह सड़क पर लेटकर गाली-गलौज करने लगी। डोला ने दावा किया कि महिला के हाथ में चाकू था। सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि महिला ने खुद को सिविक वालंटियर और ममता का भांजी बताया। घटना के बाद डोला ने वहां मौजूद दो पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी।

सुरक्षा पर उठे सवाल

उनके मुताबिक, दोनों ने खुद को राज्य पुलिस का कर्मी बताया और कहा कि कोलकाता पुलिस के अधिकार क्षेत्र में होने के कारण वे कार्रवाई नहीं कर सकते।

डोला ने आरोप लगाया कि पुलिस महिला को दूर ले जाकर चाय पिला रही थी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के बाद अब कोलकाता में केंद्र सरकार और CEC के खिलाफ मार्च निकालेगी टीएमसी, रैली में ममता बनर्जी हो सकती हैं शामिल

यह भी पढ़ें- ममता की हिरासत पर अभिषेक का भाजपा पर हमला, बोले- आम लोगों के विरोध से इतनी घबराहट क्यों