ममता बनर्जी का बड़ा बयान: बंगाल की 294 सीटों पर मैं ही चेहरा, BJP और कांग्रेस पर बोला हमला
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद रैली में खुद को बंगाल की सभी 294 सीटों का एकमात्र चेहरा बताया। उन्होंने अमित ...और पढ़ें
-1775065764210_m.webp)
ममता बनर्जी ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना (फोटो-पीटीआई)
HighLights
ममता ने खुद को 294 सीटों का एकमात्र चेहरा बताया।
अमित शाह को 'हरिदास' कहकर भाजपा पर साधा निशाना।
कांग्रेस पर चुनावी निष्पक्षता में एकजुटता न दिखाने का आरोप।
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को मुर्शिदाबाद के नबग्राम में चुनावी रैली के दौरान इस चुनावी मुकाबले को एक बार फिर अस्मिता बनाम बाहरी की दिशा में मोड़ने की कोशिश की है।
आक्रामक और भावनात्मक संबोधन में ममता ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की सभी 294 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस का एकमात्र चेहरा वही हैं, जिसका अर्थ है कि हर वोट सीधे उनके नेतृत्व की कसौटी होगा।
सीएम ममता का अमित शाह पर हमला
गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने उन्हें 'हरिदास' (हरिदास पाल बंगाल के हुगली जिले के एक बड़े सेठ थे) करार दिया। मालूम हो कि अगर कोई शख्स खुद बहुत बड़ा ताकतवर व धनी समझने की कोशिश करता है तो उसे बंगाल में लोग बोलचाल में हरिदास पाल कहकर कटाक्ष करते हैं।
आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में बैठकर बंगाल की जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) को लेकर भ्रामक आंकड़े परोस रही है। तंज कसा कि उनके शासन में बंगाल सोनार बांग्ला नहीं बल्कि हत्या का बंगाल बनने की साजिश का शिकार हो रहा है।
कांग्रेस पर भी ममता का वार
ममता ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया और चुनावी निष्पक्षता के मुद्दे पर विपक्षी एकजुटता की कमी पर निराशा व्यक्त की। बताया कि उन्होंने कई बार कांग्रेस नेतृत्व से आग्रह किया था कि मतदाता सूची में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ संयुक्त रूप से चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया जाए, लेकिन कांग्रेस ने इससे दूरी बनाए रखी।
टीएमसी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज करने की जिम्मेदारी बीरभूम जिले में एक चुनावी रैली में ममता ने बड़ा आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग (ईसी) द्वारा नवनियुक्त अधिकारियों को उनकी पार्टी के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीएम ममता ने पार्टी उम्मीदवारों से नामांकन दाखिल करते समय सावधानी बरतने को कहा। नहीं उतर सका हेलिकाप्टरममता का हेलिकाप्टर मुर्शिदाबाद के नबग्राम में खराब मौसम के कारण नहीं उतर सका।
अधिकारियों के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे अचानक आए तेज आंधी-तूफान और हवाओं के चलते हेलिकाप्टर को वापस मुर्शिदाबाद लौटना पड़ा।
यह भी पढ़ें- भवानीपुर में कल अमित शाह का रोड शो, सुवेंदु अधिकारी दाखिल करेंगे नामांकन
